शुक्रवार, 6 मई, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 6 मई, 2022 का राशिफल।
![]() शुक्रवार, 6 मई, 2022 का राशिफल |
मेष : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी।
बृषभ : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें। शिक्षा की दिशा में परिश्रम तीव्र होगा।
मिथुन : कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। राजनीतिक सरगर्मियां ब्यस्तता बढ़ाएंगी। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव।
कर्क : दूसरों की सफलता से अपने अंदर हीन भावना न पालें। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिंतित होगा। नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा।
सिंह : बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। आपकी सारी समस्याएं खुद ब खुद सुलझ जाएंगी। थोड़ धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करें।
कन्या : क्षमताओं पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। पारिवारिक संबंधों में कटुता जैसी स्थिति न बनने दें। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में दुविधाग्रस्त होंगे।
तुला : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। निर्थक दूसरों की पीठ पीछे आलोचना न करें। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव।
वृश्चिक : कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा।
धनु : दूसरों की बात इधर से उधर न करें साथ ही बिना वजह दूसरों की आलोचना भी न करें। रोजगार में कुछ आकस्मिक सफलता का योग है। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव।
मकर : कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होगा। रोजगार क्षेत्र में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव।
कुंभ : किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई-नई युक्तियों पर केंद्रित होगा।
मीन : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। नाजुक संबंधों में तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें।
Tweet![]() |