बृहस्पतिवार, 5 मई, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 5 मई, 2022 का राशिफल।
![]() बृहस्पतिवार, 5 मई, 2022 का राशिफल |
मेष : नये संबंध के प्रति निकटता बढ़ेगी। इस कठिन समय में भी आपकी रचनात्मकता निखर कर सामने आएगी। परिजनों के सहयोग से कठिन से कठिन कार्य भी आसान लगेंगे। घर में खुशहाली रहेगी।
बृषभ : मन को सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें। बीती बातों को भूलकर वर्तमान समय के हिसाब से चलें। परिजनों के साथ मधुर संवाद पर जोर दें। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।
मिथुन : कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। मन सुंदर कल्पनाओं से प्रभावित होगा। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयासरत होंगे।
कर्क : नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। निकट संबंधो में भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा।
सिंह : नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार बनेंगे। नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी। क्रोध पर काबू रखें और आवेश में कोई निर्णय न लें। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।
कन्या : कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे अपयश या लान्छन मिले। कुछ पूर्ववत् स्थितियो में सुधार के आसार बनेंगे। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।
तुला : नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार बनेंगे। कुछ नये पारिवारिक तनावों से मन में अशान्ति का माहौल रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।
वृश्चिक : चुनौतियों का सामना करें, निश्चित ही सफलता मिलेगी। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। अर्थाभाव और भविष्य संबंधित चिंताएं मन पर दबाव बनाएंगी।
धनु : भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। अपने ऊपर नकारात्मकता को हावी न होने दें। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।
मकर : सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पीठ पीछे दूसरों की आलोचना न करें। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी।
कुंभ : निकट संबंधों में शंकाओं को न हावी होने दें। आपका मन किसी महिला की ओर केंद्रित हो सकता है। रोजगार में लाभकारी स्थिति से मन प्रसन्न रहेगा। घर में किसी मेहमान के आगमन से प्रसन्नता रहेगी।
मीन : भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे।
Tweet![]() |