शुक्रवार, 29 अप्रैल, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 29 अप्रैल, 2022 का राशिफल।
![]() शुक्रवार, 29 अप्रैल, 2022 का राशिफल |
मेष: मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर और स्थान परिवर्तन के भी योग हैं।
बृषभ : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। जो बीत गयी उसे भूलकर वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। आसीम प्रतिभाआें के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वन्चित होगा, अत: इसे सुधारें।
मिथुन :नये कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र। दूसरों की बात इधर से उधर करना आपको शोभा नहीं देता और निर्थक दूसरों की आलोचना भी ठीक नहीं है।
कर्क : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। आपकी सारी समस्याएं खुद ब खुद सुलझ जाएंगी थोड़ा धैर्य पूर्वक वक्त का इन्तजार करें।
सिंह :जीविका के क्षेत्र में नए आयाम उत्साहित करेंगे। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। नाजुक संबंधों में भावनात्मक ताल-मेल बैठाने का प्रयत्न करें।
कन्या : प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। कुछ नयी सफलताएं के सुखों का आगाज करेंगी। पारिवारिक संबंधों को कटुता दुश्मनी जैसा न बननें दें।
तुला : ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। दूसरों की आलोचना का अपने मनोबल पर असर न पड़ने दें। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी।
वृश्चिक : रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर उत्साह का संचार करेंगे, परन्तु आवेश में लिया गया निर्णय हानिकारक हो सकता है। नैतिक-अनैतिक सोचने वाला मन भौतिक ताल-मेल बैठाने में असमर्थ होगा।
धनु: अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी। किसी सहकर्मी खराब व्यवहार से कष्ट संभव।
मकर : आवेश में लिया गया निर्णय से पश्यचाताप संभव। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हो। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें।
कुंभ : किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। विरोधियों प्रबलता से कार्य क्षेत्र में कठिनाईयां संभव। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। समस्याओं को लेकर मन चिन्तित होगा।
मीन : महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेगी। कार्य क्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है।
Tweet![]() |