शनिवार, 30 अप्रैल, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 30 अप्रैल, 2022 का राशिफल
![]() शनिवार, 30 अप्रैल, 2022 का राशिफल |
मेष : सगे संबंधों में थोड़ा भावनात्मक प्रदर्शन पर जोर दें। आर्थिक सबलता के लिए मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। कायरें को समयानुकूल पूर्ण करने का प्रयास करें। निर्थक दूसरों
की अलोचना न करें।
बृषभ : अर्थिक प्रगति के रास्ते खुलेंगे। वर्तमान स्थिति देखते हुए भविष्य की चिंता बढ़ेगी फिर भी कुछ नये आसार आत्मबल में वृद्धि करेंगे। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह
मिलेगा।
मिथुन : कोई अचल सम्पत्ति संबंधी तनाव मन को चिंतित करेगा। शिक्षा-प्रतियोतियोगिता में सफलताएं मिलेंगी। महत्वपूर्ण दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। किसी
महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति होगी।
कर्क : व्यावसायिक संबंधों में अपनी व्यवहार कुशलता का लाभ उठाएंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न तीव्र होगा। महत्वपूर्ण कायरें के प्रति समुचित साधन व्यवस्था के लिए
मन प्रयत्नशील होगा।
सिंह : पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। अच्छी सोच का अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। कार्य-पेशे में कुछ नई तबदीली रुचिकर होगी। राजकीय क्षेत्र में परिवर्तन
से लाभ के आसार बनेंगे।
कन्या : अच्छी भावनाओं के बावजूद भी कटु वाणी से संबंधों में कटुता की आशंका है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। क्षमता से अधिक कायरे का बोझ निजी महत्वपूर्ण दावित्वों की
पूर्ति में बाधक होगा।
तुला : भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। नई-नई महत्वाकांक्षी योजनाएं तो बनेंगी परन्तु समुचित साधन व्यवस्था न होने से पूर्ति मे अवरोध
होगा।
वृश्चिक : अत्याधिक पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। अच्छे संबंधों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होगा। कुछ नई महत्वाकांक्षाओं की सकारात्मकता हेतु आपकी
क्रियाशीलता बढ़ेगी।
धनु : नये दायित्वों की पूर्ति हेतु दबाव बनेगा। शासन-सत्ता में सफलताएं अर्जित करेंगे। कानूनी मामलों में कठिनाइयां संभव। तामसिक विचारों पर नियन्तण्ररखें। उच्च स्तरीय लोगों
का सान्निध्य मिलेगा।
मकर : समय व स्थिति के साथ स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लायें। किसी पुराने संबंध के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। महत्वपूर्ण कार्य के
प्रति चिंताएं समाप्त होंगी।
कुंभ : अच्छी कल्पनाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी रचनात्मक कार्य के प्रति रुचि बढ़ेगी। नये संबंधों के साथ सहज घुलनशीलता प्रशंसनीय है। अपने मन को किसी नये रचनात्मक
लक्ष्य के प्रति केंद्रित करें।
मीन : पुराने संबंधों के स्मरण से मन ओतप्रोत होगा। अत्याधिक कर्जभार से मन चिंतित होगा। कुछ नई आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। मानसिक अवसाद व कार्य पेशे में अरुचि
से आर्थिक संकट संभव।
Tweet![]() |