बुधवार, 27 अप्रैल, 2022 का राशिफल

Last Updated 27 Apr 2022 12:53:52 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 27 अप्रैल, 2022 का राशिफल।


बुधवार, 27 अप्रैल, 2022 का राशिफल

मेष : प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयास करें। श्रेष्ठजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। घरेलू संबंधों में कटुता न उत्पन्न होने दें।                  
बृषभ : किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें।
मिथुन : किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। परिजनों का सान्निध्य प्राप्त होगा। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा सार्थकता हेतु उद्वेलित करेगी।   
कर्क : आवेश में लिये निर्णय से पश्चाताप संभव। घरेलू जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा।            
सिंह : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। अनावश्यक मन में बेचैनी बढ़ेगी। भविष्य व कैरियर के प्रति मन चिंतित होगा। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन में चिंता उत्पन्न होगी।               
कन्या : एक जैसी दिनचर्या से मन में बोरियत होगी। कुछ मर्मस्पर्शी बातें मन को परेशान करेंगी। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है। घर में खुशहाली रहेगी। 

तुला : ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। दूसरों की बात इधर से उधर न करें। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।             
वृश्चिक : मन में उत्साहीनता का वास होगा। अत: मन को रचनात्मक गति दें। असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। योजनाएं फलीभूत होंगी।            
धनु : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा। अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें।         
मकर : कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। दूसरों की आलोचना का असर अपने मनोबल पर न पड़ने दें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। विरोधियों प्रबलता कठिनाई संभव।            
कुंभ : पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर मन परेशान होगा। आपकी सारी समस्याएं खुद-ब-खुद सुलझ जाएंगी। थोड़ धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करें। मन मे नीरसता व चिंता का वाश होगा।               
मीन : नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा।  किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से कष्ट संभव।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment