मंगलवार, 26 अप्रैल, 2022 का राशिफल

Last Updated 26 Apr 2022 03:51:15 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 26 अप्रैल, 2022 का राशिफल।


मंगलवार, 26 अप्रैल, 2022 का राशिफल

मेष : सगे-संबंधियों के बीच भावनात्मक आकांक्षाएं कष्टकारी होंगी। कार्य-पेशे में अरुचि से आर्थिक संकट की आशंका बनेगी। किसी रचनात्मक कार्य के प्रति रुचि पैदा होगी।
बृषभ : अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। सगे संबंधों में भावनात्मक प्रदर्शन पर जोर दें। पुराने संबंधों के स्मरण से मन ओतप्रोत होगा। आत्मबल में वृद्धि कर समस्याओं का समाधान करेंगे।                
मिथुन : निर्थक दूसरों की अलोचना न करें। कुछ नई आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। शिक्षा-प्रतियोतियोगिता में सफलता मिलेगी। मन अच्छी कल्पनाओं से प्रभावित रहेगा।             
कर्क : किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। कोई अचल सम्पत्ति संबंधी तनाव से चिंतित होंगे। महत्वपूर्ण दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयासरत हों। शिक्षा में परिश्रम तीव्र होगा।      
सिंह : भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। पुराने संबंध प्रगाढ़ होंगे। समुचित साधन व्यवस्था न होने से पूर्ति में अवरोध होगा। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।                   
कन्या : कानूनी मामलों में कुछ कठिनाइयां संभव। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। किसी पुराने संबंध के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। नये दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगे।   

तुला : तामसिक विचारें पर नियंत्रण रखें। शासन-सत्ता के लोगों को सफलताएं मिलेंगी। क्षमता से अधिक कार्यों का बोझ निजी महत्वपूर्ण दावित्वों की पूर्ति में बाधक बनेगा। घर में खुशहाली रहेगी।           
वृश्चिक : सुंदर सोच का अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति हेतु समुचित व्यवस्था न होने पाने से मन परेशान होगा। परिवारिक चिंताओं के साथ-साथ अपने स्वास्थ का भी ख्याल रखें।          
धनु : संबंधियों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे। कार्यपेशे में कुछ नया बदलाव रुचिकर होगा। राजकीय क्षेत्र में परिवर्तन से लाभ संभव। अच्छी भावनाओं के बाद भी कटु वाणी से कटुता संभव।      
मकर : कुछ नई महत्वाकांक्षाओं की सकारात्मकता हेतु आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। नई महत्वाकांक्षी योजनाएं तो बनेंगी परन्तु धैर्य पूर्वक कार्य करें। अत्याधिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी।     
कुंभ : नये संबंधों के साथ सहज घुलनशीलता प्रशंसनीय है। स्थिति के साथ अपने स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लायें। भविष्य की चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति होगी।           
मीन : आर्थिक सबलता के मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। अपने कार्यों की समयानुकूल पूर्ति करने का प्रयत्न करें। अपने मन को किसी नये रचनात्मक लक्ष्य के प्रति केंद्रित करें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment