सोमवार, 25 अप्रैल, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 25 अप्रैल, 2022 का राशिफल।
![]() सोमवार, 25 अप्रैल, 2022 का राशिफल |
मेष : अपने स्वास्थ्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। कुछ नयी सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। संबंधों में कटुता दुश्मनी जैसा न बनने दें।
बृषभ: कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई-नई युक्तियां उत्पन्न होंगी। आसीम प्रतिभाआें के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित होगा। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।
मिथुन : रोजगार के क्षेत्र में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे, परन्तु आवेश में लिया गया निर्णय हानिकारक हो सकता है। दूसरों की बात इधर से उधर करना आपको शोभा नहीं देता आलोचना ठीक नहीं है।
कर्क : स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें। आलस्य का त्याग करे। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। परिजनों का सानिध्य प्राप्त होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता के दिशा में परिश्रम तीव्र होगा।
सिंह : अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें। नैतिक-अनैतिक सोचने वाला मन भौतिक परिवेश ताल-मेल बैठाने में असमर्थ होगा। अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी।
कन्या : कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर और स्थान परिवर्तन के भी योग है।
तुला : आपकी सारी समस्याएं खुद ब खुद सुलझ जाएंगी थोड़ा धैर्य पूर्वक वक्त का इन्तजार करें। मन में नीरसता का वास होगा। परिजनों की छोटी-मोटी बातों का बुरा न माने।
वृश्चिक :जीविका क्षेत्र में नए आयाम उत्साहित करेंगे। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। नाजुक संबंधों में भावनात्मक ताल-मेल बैठाने का प्रयत्न करें।
धनु : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। किसी सहकर्मी खराब व्यवहार से कष्ट संभव।
मकर : ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। जो बीत गयी उसे भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें।
कुंभ : विरोधियों की प्रबलता से कार्य क्षेत्र में कठिनाईयां संभव। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा।रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिन्तित होगा।
मीन : कार्य क्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। परिवार में छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें।
Tweet![]() |