24 से 30 अप्रैल, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 24 Apr 2022 12:00:38 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 24 से 30 अप्रैल, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल।


साप्ताहिक राशिफल

मेष-इस सप्ताह भावनात्मक रिश्तों एवं  पारिवारिक वातारण से भावनात्मक असंतुष्टी संभव। किसी की मध्यस्तता से दाम्पत्य जीवन मधुर होगा। संवेदशीलता एवं क्रोध पर नियंत्रण रखें। बीती बातों को भूलें क्योंकि इससे संबंध मजबूत बनेंगे। विद्यार्थियों के लिए काफी महत्वपूर्ण समय कहा जाएगा। रविवार एवं सोमवार को अच्छी भावनाएं नई उमंग का संचार करेंगी। शिक्षा में प्रयत्न तीव्र होगा। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होगा। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से चिंता होगी। पुराने संबंधोंमें प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु लान्छन से बचें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: इसे सुधारें।      
वृषभ-कुछ नये दायित्वों की वृद्धि से मन  उनकी पूर्ति हेतु चिंतित होगा। किसी नये कार्य में रुचि बढ़ेगी। घरेलू परेशानियों को सुलझाने में केंद्रित होंगे। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। राजनीतिज्ञों की सक्रियता बढ़ेगी। रविवार एवं मंगलवार को संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छबि कुप्रभावित करेगा। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को शिक्षा में किया प्रयत्न सार्थक होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।    
मिथुन-नैतिकता-अनैतिकता के मध्य मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। राजनीतिज्ञों को थोड़ी उथल पुथल का सामना करना पड़ेगा। हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। आय-व्यय में संतुलन बनायें। अवरोधित कार्य हल होंगे। शिक्षार्थियों का मन परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। आवेश में लिये निर्णय से कष्ट संभव। परिवार में किसी की अस्वस्थता से चिंतित होंगे। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।  

कर्क-धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु तत्पर होगा। किसी नये व्यवसाय के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। कुछ नकारात्मक विचारों से मन बोझिल होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा। घर में मांगलिक आयोजन को लेकर उत्साहित रहेंगे। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से निकटता व सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को व्यवहार कुशलता से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा।       
सिंह-कार्यक्षेत्र में पूर्ण उत्साह के साथ आर्थिक प्रगति हेतु केंद्रित होंगे। उच्च स्तरीय लोगों का सहयोग मिलेगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता की जरूरत है। शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए ब्यस्तता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलताएं मिलेंगी। राजनीतिज्ञों के लिए समय काफी अनुकूल होगा। रविवार एवं सोमवार को आर्थिक क्षेत्र में नई योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बढ़ेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम हेतु केंद्रित होंगे। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। अनावश्यक कायार्ें में समय बर्बाद न करें।     
कन्या-महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बनेगा। मन को रचनात्मक कार्य में लगायें। शिक्षा प्रतियोगिता में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। कुछ कर्जभार मन पर दबाव बनायेंगे। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। माता के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान होगा। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता से जुड़े लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। प्रतिष्ठित लोगों से निकटता प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगी।       
तुला-प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता मिलेगी। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं उत्पन्न होंगी। मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित रहेगा। सभी के प्रति अच्छी भावनाएं होते हुए भी स्वयं को सही साबित करने में असमर्थ होंगे। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। दाम्पत्य जीवन में कुछ कटुता संभव। आवेश में किये कार्य से हनि संभव। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की  अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार में किया गया प्रयत्न सार्थक होगा।  विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे।
वृश्चिक-कुछ विशेष सफलताओं के आसार बनेंगे। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल होगा। किसी स्त्री के  सान्निध्य से लाभ के आसार बनेंगे। जीवन साथी के स्वास्थ के प्रति सतर्क रहें। पुरानी सभी समस्याओं हल होंगी। अपने ब्यग्र व अस्थिर मन पर काबू रखने की चेष्ठा करें। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में आपकी पकड़ मजबूत होगी। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव।  चापलूस लोगों से निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में कोई निर्णय न लें।  
धनु-एक साथ कई जिम्मेदारियों से मन बोझिल होगा। किसी बहुप्रतीक्षित अप्रत्यासित सफलता की ओर आपके कदम बढ़ते दिख रहे है।  
पूर्ण उत्साह के साथ कार्यक्षेत्र में संलग्न हों। कुछ अप्रिय बातों से कटुता की आशंका है। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। माता के सहयोग से आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को अपनी क्रियाशीलता द्वारा प्रगति संभव।  उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। राजनीतिज्ञों की ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।
मकर-प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। मन नये कार्यों पर केंद्रित होगा। राजनीतिज्ञों को अनुकूल वातावरण का लाभ मिलेगा। व्यवसाय में प्रतिभा निखरेगी। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनायें। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियां स्वाभाविक हैं। अवयस्कतापूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण रखें, क्योंकि कार्यक्षेत्र में आपकी छबि पर बुरा प्रभाव डालता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्च स्तरीय लोगों से निकटता का लाभ मिलेगा। परिजनों के स्नेह से सुखद उत्साह की अनुभूति  होगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बनेगी।         
कुंभ-कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। व्यावसायिक ब्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। अच्छे विचारों से प्रतिभाओं को उजागर करेंगे। अभिभावक से भावनात्मक कष्ट संभव। राजनीतिज्ञ नई योजनाओं पर केंद्रित होंगे। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में अत्याधिक श्रमवश आलस्य संभव। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु साधन व्यवस्था हेतु मन चिंतित होगा। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ मिलेगा। राजनीतिज्ञों के लिए विशेष लाभदायक समय है। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी।   
मीन-विषम स्थिति में संयम से काम लें। सामाजिक कार्यो से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। अर्थाभाव जिम्मेदारियों की पूर्ति में अवरोधक होगा। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। सप्ताह उत्साह पूर्ण होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए ब्यस्तता का समय होगा। कर्जदारों से कुछ कहासुनी हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता उनके परिश्रम को सार्थक करेगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनो की बातों का बुरा न माने।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment