6 से 12 मार्च, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 6 से 12 मार्च, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल।
![]() 6 से 12 मार्च, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल |
मेष-पारंपरिक व धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। आप अपने उच्च पराक्रम के साथ स्थितियों का सामना करने में सक्षम होंगे। रविवार व सोमवार को आकस्मिक कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। लाभ के अच्छे अवसर मन में प्रसन्नता लाएंगे। शासन- सत्ता के क्षेत्र के लोगों के लिए समय अनुकूल होगा और बहुत दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार व शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिन्तित होगा। पुराने संबंध में प्रगाढ़ता तो बढ़ेगी परन्तु अपयश व लांछन से बचने की आवश्यकता है। आपका गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है।
वृषभ-इस सप्ताह बढ़ती हुई जिम्मेदारियां समयानुकूल पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। अत्यधिक भागदौड़ से मन खिन्न होगा। कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा कर सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है। राजनीतिज्ञों को थोड़ा उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है। सोमवार व मंगलवार को प्रयासरत क्षेत्रों में थोड़े अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन चिन्तित होगा। बुधवार व शुक्रवार को वाकपटुता व कार्यकुशलता से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी।
मिथुन-पूर्वाग्रह से आशंकित मन पर नियंत्रण कर अच्छे अवसरों का लाभ उठाएं। वाणी पर संयम रखें और संबंधों में मधुरता लाने की चेष्ठा करें। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिन्तित होगा। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता के योग हैं। अच्छे व प्रगतिशील विचारों से मन प्रभावित होगा। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। सोमवार व मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु आपको उद्वलित करेंगी। वृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिन्ताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केन्द्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है।
कर्क-किसी कुंठा अथवा हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें अन्यथा त्रुटियां स्वाभाविक हैं। कुछ नई महत्वाकांक्षाएं आप पर प्रभावी होंगी। कार्य क्षेत्र में अच्छी सफलताओं के अवसर बनेंगे और कार्यकुशलता व प्रतिभा का जौहर बिखेरेंगे। उच्चस्तरीय व्यक्तियों से निकटता प्रगति की ओर अग्रसर करेगी। आर्थिक प्रगति के लिए मन नए-नए विचारों से प्रभावित होगा। सोमवार व मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनाएं। वृहस्पतिवार व शनिवार को उच्चस्तरीय व्यक्तियों से निकटता का लाभ प्राप्त होगा। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है।
सिंह-भविष्य को लेकर मन में नकारात्मक विचार पैदा हो सकते हैं। पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। किसी महत्वपूर्ण दायित्व का सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ति के लिए मन चिन्तित होगा। किसी नए कार्य में रुचि से मन में उत्साह का संचार होगा। अच्छे विचार आन्तरिक प्रतिभाओं को उजागर करने में सक्षम करेंगे। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिन्तित होगा। वृहस्पतिवार व शनिवार को आपनी क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। उत्साहपूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्नशील होंगे। उच्चस्तरीय व्यक्ति से निकटता बढ़ेगी।
कन्या-नैतिकता-अनैतिकता के मध्य मन भौतिक परिवेश में तालमेल बैठाने में असमर्थ होगा। निकटस्थ संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। कुछ देनदारियां भी आपको हतोत्साहित कर सकती हैं परन्तु सप्ताह के अन्त तक आकस्मिक धनागम से उत्साह का संचार होगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। रविवार व सोमवार को किसी निकटस्थ संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक होगा। शुक्रवार व शनिवार को कमजोर मनोबल वश नकारात्मक चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा।
तुला-कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है और स्थान परिवर्तन के भी योग हैं। परिवार में छोटी-छोटी बातें तनाव का कारण बन सकती हैं। शिक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रयत्न तीव्र होंगे। कार्य क्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। रविवार एवं सोमवार को आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बनेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता की दृष्टि से समुचित परिश्रम के लिए मन केन्द्रित होगा। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। वृहस्पतिवार व शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। अपने मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगाएं।
वृश्चिक-कुछ महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित होंगे। अपने मन पर अनैतिक विचारों को प्रभावी न होने दें। कोई लम्बी दूरी की यात्रा के योग हैं। कुछ भविष्य संबंधी चिन्ताएं मन को परेशान करेंगी। राजनैतिक क्षेत्रों के व्यक्तियों के लिए अनुकूल वातावरण का लाभ मिलेगा। ईश्वरीय आस्था से समस्याओं को हल होगा। सोमवार व बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव हैं। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति के लिए समुचित साधन व्यवस्था हेतु मन चिन्तित होगा। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार व शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार की दिशा में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे।
धनु-कर्जदारों से कुछ कहसुनी हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता के लिए परिश्रम तीव्र होगा। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बन सकता है। पुरानी समस्याओं के समाधान के भी आसार बनेंगे। रविवार एवं सोमवार को किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। चिन्ता छोड़ सकारात्मक दिशा में परिश्रम पर ध्यान दें। भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में अत्यधिक व्यय के योग हैं। भावनात्मक रिश्तों एवं प्रयासरत क्षेत्रों में उसके परिणाम के प्रति मन चिन्तित होगा। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा।
मकर-समय बड़ा मूल्यवान है। अत: इसे व्यर्थ न गंवायें। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े हुए संबंधों में सुधार संभव। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा। अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-व्यय में असन्तुलन पैदा होगा। हर जगह दूसरों की आलोचना न करें। वृहस्पतिवार व शनिवार को शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न सार्थक होंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व के पूर्ति होने के आसार बनेंगे।
कुंभ-पारिवारिक उलझनों को सुलझाने में मन केन्द्रित होगा। कार्य क्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। अवरोधित कार्यों के समाधान के आसार बनेंगे। आपकी अच्छी भावनाएं आपके मकसद में सफलता दिलाएंगी। रविवार व मंगलवार को एक साथ ढेर सारी जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। सुन्दर संभावनाएं मन में नए उमंग का संचार करेंगी। शासन-सत्ता में आपकी पकड़ मजबूत होगी। शुक्रवार व शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। खराब व चापलूस प्रकृति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में लिए गये निर्णय से हानी संभव इसलिए आवेश में कोई निर्णय न लें।
मीन-आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केन्द्रित होगा। अनवरत् परिश्रम द्वारा अपने महत्वपूर्ण योजनाओं को सार्थक करेंगे। रविवार व सोमवार अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। श्रेष्टजन या अभिभावक से भावनात्मक कष्ट संभव। कुछ अप्रिय बातों से संबंधों में कटुता की आशंका है। नौकरी के क्षेत्र में अनवरत श्रम से मन खिन्न होगा। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें। मन में ढेर सारी चिन्ताओं का समावेश होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए व्यस्तता का समय होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता उनके परिश्रम को सार्थक करेगी। किसी नए व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी व्यक्तियों से सलाह लेने की आवश्यकता है।
| Tweet![]() |