सोमवार, 7 मार्च, 2022 का राशिफल

Last Updated 07 Mar 2022 12:01:26 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 7 मार्च, 2022 का राशिफल।


सोमवार, 7 मार्च, 2022 का राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:40, काशी-प्रात: 06:15, कानपुर-प्रात: 06:26, पटना-प्रात: 06:07, देहरादून-प्रात: 06:37, गोरखपुर-प्रात: 06:14, लखनऊ-प्रात: 06:24 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 18:24, काशी-सायं 18:02, कानपुर-सायं 18:13, पटना-सायं 17:54, देहरादून-सायं 18:20, गोरखपुर-सायं 18:00, लखनऊ-सायं 18:10 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 09:25, काशी-प्रात: 09:05, कानपुर-प्रात: 09:15, पटना-प्रात: 08:56, देहरादून-प्रात: 09:19, गोरखपुर-प्रात: 09:02, लखनऊ-प्रात: 09:12 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 22:55, काशी-रात्रि 22:26, कानपुर-रात्रि 22:39, पटना-रात्रि 22:18, देहरादून-रात्रि 22:55, गोरखपुर-रात्रि 22:27, लखनऊ-रात्रि 22:37 बजे। राहुकालम 07:30 बजे से 09:00 बजे तक। राष्ट्रीय फाल्गुन 16, शक् संवत् 1943। फाल्गुन शुक्ल पंचमी, सम्वत् 2078, सौर (कुम्भ) फाल्गुन मास की 24, प्रविष्टें। सावान 03, हिजरी 1443 (मुस्लिम)। शिशिर ऋतु। फाल्गुन शुक्ल पक्ष पंचमी (05) रात्रि 22:32 बजे तक, तदन्तर षष्ठी तिथि प्रारम्भ। भरणी नक्षत्र अर्धरात्रयोत्तर 05:54 बजे तक, तदन्तर कृत्तिका नक्षत्र प्रारम्भ। ऐन्द्र योग अर्धरात्रयोत्तर 00:01 बजे तक, तदन्तर वैधृति योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात मेष राशि में संचरण करेगा। याज्ञवल्क्य जयन्ती, यायीजय योग सूर्योदय से रात्रि 22:32 बजे तक।

मौसम: पूरे उत्तर भारत में पूर्ववत् दिन की अपेक्षा तापमान में वृद्धि होगी। दिन का मौसम साफ होगा और अच्छी धूप निकलेगी। पूरे मध्य भारत में दिन में अच्छी धूप निकलेगी।   

 

मेष: पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ के आसार बनेंगे। राजकीय क्षेत्र के व्यक्तियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी। सब कुछ सामान्यत: ठीक होते हुए भी अरुचिकर लगेगा।
बृषभ: किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे। उच्च महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी।  दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे।  पुरानी बातों को भूलने की चेष्ठा करें।      
मिथुन: महत्वपूर्ण जगहों पर अपनी वाणी पर संयम रखने की चेष्ठा करें। कोई अप्रत्यासित समाचार अचम्भित कर सकता है। कहीं-कहीं अत्यधिक बोलना आपके लिए हानिकारक हो सकता है।                
कर्क:   राजनैतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार हैं। निकटस्थ संबंधों में कुछ अप्रिय बातें दूरी पैदा करेंगी। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। असामाजिक तत्वों से दूरी बनाएं।           
सिंह: भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ में न गंवाएं। ईश्वरीय आस्था में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा।          
कन्या: महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें। निराशावादी विचारों का त्याग करें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव।           
तुला: स्वास्थ्य संबंधी कठिनाइयां भी मन को दुखित कर सकती हैं। कुछ पारिवारिक चिन्ताएं मन को दुखित करेंगी। पुरानी मर्मस्पर्शी बातें भी आपको भावनात्मक  रूप से नीरस बना सकती हैं।          
वृश्चिक: महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु मन पर दबाव बन सकते है। अत्यधिक कार्यों के बोझ से मन बोझिल होगा। मन को सकारात्मक दिशा में सक्रिय करते हुए अपने आपकों उर्जावान बनाए रखें।      
धनु : आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग उत्साह का संचार करेगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग हैं। मधुरवाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे।             
मकर : सामान्य दिनचर्या के साथ ब्यतित हो रहे जीवन में उत्साह का अभाव होगा। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान हो  सकते हैं। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।            
कुंभ: किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव। संबंधों में नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हों। पूरा दिन अध्यात्मिक व पारम्परिक कार्यों में व्यतित होगा। नए कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी।               
मीन: अच्छे आचार-विचार से संबंधों में लोकप्रिय बनेंगे। नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment