शनिवार, 5 मार्च, 2022
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 5 मार्च, 2022 का राशिफल
![]() शनिवार, 5 मार्च, 2022 |
मेष : भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभकारी अवसर मिलेंगे। घर में खुशहाली रहेगी।
बृषभ : उच्छृंखलता व ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। व्यावसायिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे।
मिथुन : भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्मक विचार लाएंगी। श्रेष्ठजनों से नजदीकियां पैदा होंगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ मिलेगा। रोजगार क्षेत्र में आपकी प्रगति या लाभ के आसार हैं।
कर्क : संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभ के अवसर मिलेंगे। कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।
सिंह : महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। भौतिक महत्वाकांक्षाएं अभाव का एहसास कराएंगी। कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा।
कन्या : पिता के सहयोग से मुश्किल दिनों में राहत मिलेगी। भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाता है किंतु भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टप्रद होंगी। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी।
तुला : भावना से उद्वेलित आपका मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। पूर्वाग्रहवश मन में संबंधियों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें।
वृश्चिक : किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था हेतु चिंता होगी। योजनाओ द्वारा महत्वपूर्ण कायरे की समयानुकूल पूति करने में सक्षम होंगे। उच्च महत्वकांक्षाएं अधिक परिश्रम के लिए प्रेरित करेंगी।
धनु : भावनाओं पर नियंतण्ररख दायित्वों के प्रति सजग होना, आपकी प्रगति का सूचक है। परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी।
मकर : सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। कुछ नई अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी।
कुंभ : किसी की कटु वाणी मन को दुखित करेगी। परिजनों से भावनात्मक कष्ट संभव। किसी श्रेष्ठजन के स्नेहसे प्रसन्न होंगे। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
मीन : नये संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार से आपकी गरिमा बढ़ेगी। कुछ बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता ला सकता है।
Tweet![]() |