20 से 26 फरवरी, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 20 Feb 2022 02:43:50 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 20 से 26 फरवरी, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल।


20 से 26 फरवरी, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-परिश्रम द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं को सार्थक करेंगे। भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में व्यय संभव। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में सफलताओं के अवसर बनेंगे और कार्यकुशलता का जौहर बिखेरेंगे। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता मिलेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। खराब व चापलूस प्रकृति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें, अन्यथा हानि की आशंका है।    
वृषभ-अत्याधिक भागदौड़ से मन खिन्न होगा। अवरोधित कार्य हल होंगे। एक साथ कई जिम्मेदारियां बन को बोझिल करेंगी। प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता मिलेगी। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। कोई लंबी दूरी की यात्रा संभव। नये दायित्वों की वृद्धि से मन उनकी पूर्ति हेतु चिंतित होगा। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी।  रोजगार की दिशा में किया गया प्रयत्न सार्थक होगा। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे।     
मिथुन-इस सप्ताह मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। किसी नये कार्य में रुचि से उत्साहित होंगे। आपका मन धार्मिक व सामाजिक कार्यों में केंद्रित होगा। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। पूर्वाग्रहवश आशंकित मन पर नियंत्रण रख अच्छे अवसरों का लाभ उठायें। आवेश में किये कार्य से कष्ट संभव। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।

कर्क-कुछ पुरानी मार्मिक बातें मन को दुखित करेंगी। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नयी योजनाओं पर केंद्रित होगा। कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं रहेंगी। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु केंद्रित होंगे। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से लोकप्रिय होंगे। उच्चस्तरीय लोगों का लाभ मिलेगा। राजनीतिज्ञों के लिए विशेष लाभदायक समय है। अभिभावकों के भावनात्मक सहयेग से उत्साहित होंगे।    
सिंह-इस सप्ताह स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। किसी नये व्यवसाय के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न तीव्र होगा। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। राजनीतिज्ञ थोड़ा भविष्य को लेकर दुबिधाग्रस्त होंगे। कुछ नकारात्मक विचार परेशान करेंगे। रविवार एवं सोमवार को किसी सुखद समाचार से प्रसन्न होंगे। बहुत दिनों से अवरोधित महत्वपूर्ण कार्य हल होगा। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से चिंतित होंगे। पुराने संबंध प्रगाढ़ होंगे किंतु लान्छन से बचें। गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें।   
कन्या-इस सप्ताह विषम स्थितियों में संयम से काम लें। कुछ आर्थिक चिंताएं बढ़ती नजर आएंगी। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। बीती बातों को भूलना ही श्रेष्ठकर होगा। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंता संभव। अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-व्यय में असंतुलन पैदा होगा। उच्च स्तरीय लोगों से निकटता प्रगति की ओर अग्रसर करेगी। संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छबि कुप्रभावित करेगा। इसे सुधारें। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।       
तुला-इस सप्ताह हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। भौतिक सुदृढ़ता हेतु मन नयी योजनाओं पर केंद्रित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति न होने से चिंता बढ़ेगी। मन में कई सारी चिंताएं रहेंगी।   अभिभावक से भावनात्मक कष्ट संभव। आपको अपने स्वास्थ्य का भरपूर ख्याल रखना होगा। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। प्रतिष्ठित लोगों से निकटता बढ़ेगी।  
वृश्चिक-भविष्य संबंधी चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। पारंपरिक व धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। लाभ के अच्छे अवसर मन को खुश रखेंगे। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है तथा स्थान परिवर्तन भी संभव। रविवार एवं सोमवार को आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति संभव। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। मन को रचनात्मक कार्य में लगायें।   
धनु-कुछ नयी शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा कर सकती हैं। अत: ध्यान दें। उत्साह पूर्वक योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे।
दूसरों की प्रगति से हीनता न पालें। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने हेतु बेचैन होंगे। पुरानी समस्याएं हल होंगी। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। रविवार एवं सोमवार को दूसरों की आलोचना न करें। परिवार मे जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को क्रियाशीलता द्वारा प्रगति संभव। राजनीतिज्ञों के लिए राजनीति क्षेत्र में ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।
मकर-व्यावसायिक क्षेत्र में प्रतिभा निखरेगी। घर-परिवार में मांगलिक आयोजन की तैयारी जोरों पर होगी। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनायें। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियां संभव। हैं। मन नये कार्यों पर केंद्रित होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी ब्यस्तता रहेगी। अपने अवयस्कतापूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण रखें, क्योंकि कार्य क्षेत्र में आपकी छबि पर बुरा प्रभाव डालता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को अच्छी संभावनाएं मन में उमंग का संचार करेंगी। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता का लाभ मिलेगा। परिजनों व निकट संबंधों के स्नेह से उत्साह की अनुभूति होगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बनेगी।
कुंभ-छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु केंद्रित होंगे। राजनीतिज्ञों को थोड़ा उथल पुथल का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में मांगलिक आयोजन संभव। बढ़ती जिम्मेदारियां समयानुकूल पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। कुछ अप्रिय बातों से संबंधों में कटुता की आशंका है। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से निकटता व राजनीतिक सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ प्राप्त होगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को अपने व्यवहार कुशलता से सगे-संबंधियों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।  
मीन-महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक होगा। आर्थिक अभाववश मन परेशान रहेगा। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। कर्जदारों से कुछ कहासुनी संभव। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें। शिक्षा प्रतियोगिता में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए ब्यस्तता का समय होगा। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों को दिल पर न लें। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह ऊर्जावान बनायेगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment