शनिवार, 19 फरवरी, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 19 फरवरी, 2022 का राशिफल
![]() राशिफल |
मेष : नई आर्थिक प्रगति के लिए मन प्रयत्नशील होगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव। कार्यक्षेत्र में समुचित उर्जा
की अनुभूति होगी।
बृषभ : घर में कुछ नये दायित्व अपनी सार्थकता हेतु मन पर दबाव बनाएंगे। भौतिक आकांक्षाएं मन प्रभावी होंगी। किसी इच्छित कार्य की पूर्ति अपेक्षित है। जीवन साथी का
भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।
मिथुन : नई योजनाओं को अंजाम देने के लिए उच्च मनोबल के साथ तत्पर होंगे। नई आशंकाएं मन को परेशान कर सकती हैं। दूसरों में कमियां निकालने के बजाय स्वयं को सुधारने
का प्रयास करें।
कर्क : उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए आपको प्रेरित करेगी। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। आकस्मिक कोई यात्रा की योजना बन सकती है। रचनात्मक व
सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
सिंह : कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के परिणाम के प्रति जिज्ञासा प्रबल होगी। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट
संभव। व्यवहार कुशलता से संबंध प्रगाढ़ होंगे।
कन्या : अपने कद व गरिमा के अनुकूल व्यावहारिक जीवन में चलने का प्रयत्न करें। आकस्मिक कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन में
नई-नई युक्तियां उत्पन्न होंगी।
तुला : अपनी भावुकता पर नियंतण्ररखें, अन्यथा भावनात्मक शोषण के शिकार हो सकते हैं। नये कायरें की तलाश जारी रहेगी। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन
चिंतित होगा।
वृश्चिक : भौतिक आकांक्षाओं को नियंत्रित कर मर्यादा का पालन करें। रोजगार में लाभ के नये अवसर मिलेंगे। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए
नौकरी का वातावरण सुखद होगा।
धनु : क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। सगे-संबंधोें में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु मन प्रयत्नशील होगा। स्वास्थ्य व
परिवार दोनों को लेकर मन परेशान होगा।
मकर : नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक हो सकता है। सगे-संबंधों में त्याग के परिचायक बने। कुछ अच्छी भावनाएं मन पर प्रभावी होंगी। सगे-संबंधों में अत्याधिक
भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी।
कुंभ : अत्याधिक ब्यस्तता व परिश्रम से मन में नीरसता संभव। शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा। पूर्वाग्रहवश दूसरों की आलोचना करना व्यक्तित्व पर कुप्रभावी होगी। भौतिक आकांक्षाएं
मन पर प्रभावी होंगी।
मीन : अच्छी भावनात्मक अभिब्यक्ति से सगे-संबंधों में मधुरता लायें। हर क्षेत्र में अड़चन व संघर्ष से मन परेशान होगा। आर्थिक सुधार के अवसर बनेंगे। राजनीतिज्ञों की तीव्र
सक्रियता उनके प्रयासो को सार्थक करेगी।
Tweet![]() |