बृहस्पतिवार, 17 फरवरी, 2022 का राशिफल

Last Updated 17 Feb 2022 12:07:03 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 17 फरवरी, 2022 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 17 फरवरी, 2022 का राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:57, काशी-प्रात: 06:31, कानपुर-प्रात: 06:43, पटना-प्रात: 06:23, देहरादून-प्रात: 06:56, गोरखपुर-प्रात: 06:31, लखनऊ-प्रात: 06:41 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:12, काशी-सायं 05:52, कानपुर-सायं 06:02, पटना-सायं 05:44, देहरादून-सायं 06:08, गोरखपुर-सायं 05:49, लखनऊ-सायं 05:59 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-सायं 06:53 काशी-सायं 06:32, कानपुर-सायं 06:42, पटना-सायं 06:23, देहरादून-सायं 06:47, गोरखपुर-सायं 06:29, लखनऊ-सायं 06:39 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 07:32, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 07:04, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 07:17, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 06:56, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 07:32, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 07:05, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 07:15 बजे। राहुकालम 13:30 बजे से 15:00 बजे तक। राष्ट्रीय माघ 28, शक् संवत् 1943। फाल्गुन कृष्ण प्रतिपदा, सम्वत् 2078, सौर (कुम्भ)फाल्गुन मास की 06, प्रविष्टें। रज्जव 15, हिजरी 1443 (मुस्लिम)। शिशिर ऋतु। फाल्गुन कृष्ण पक्ष प्रतिपदा रात्रि 22:40 बजे तक तदन्तर द्वितीया तिथि प्रारम्भ। मघा नक्षत्र अप. 16:10 बजे तक तदन्तर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र प्रारम्भ। अतिगण्ड योग रात्रि 19:46 बजे तक तदन्तर सुकर्मा योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन रात सिंह राशि में ही संचरण करेगा। फाल्गुन कृष्ण पक्ष प्रारम्भ, शनि धनिष्ठा में अर्धरात्रियोत्तर 01:16 बजे प्रवेश करेगा, सायन सूर्य मीन राशि में रात्रि 21:52 बजे प्रवेश करेगा।
मौसम : उत्तरीय क्षेत्रों में पूर्ववत् दिन के अपेक्षा ठंड थोड़ी बढ़ेगी। पर्वतीय क्षेत्रों में रात्रि में कहीं-कहीं कोहरा व हल्की बर्फबारी हो सकती है।



मेष : आर्थिक क्षेत्र में कुछ चिंताएं रहेंगी। कुछ अच्छे आसारों से मन प्रफुल्लित रहेगा। पेशे संबंधी यात्रा में अवरोध संभव। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। शिक्षार्थियों के लिए विशेष लाभ के आसार है।         
बृषभ : योजनाओं सुचारु रुप से क्रियान्वित करें। अर्थाभाववश चिंता संभव। सगे-संबंधियों के बीच सरल बनने की कोशिश करें। स्वयं पर भरेासा रखें। आय-व्यय में संतुलन बनाने का प्रयास करें।          
मिथुन : किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरोध से मन परेशान होगा। सगे-संबंधियों के प्रति कुछ नई शिकायतें संभव। किसी विद्वान के विचारों से प्रभावित मन उत्साहित होगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।             
कर्क :  भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। किसी परिजन से वाद-विवाद हो सकता है। आपका मन ईश्वरीय आस्था में केंद्रित होगा। प्रतियोगिता की दिशा में परिश्रम तीव्र होगा। कोई नई जिज्ञासा मन को आकषिर्त करेगी।       
सिंह : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। रोजगार में प्रगति संभव। पद-प्रतिष्ठा में सफलता के आसार हैं। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।               
कन्या : समस्याओं के समाधान हेतु कुछ नई युक्तियों पर केंद्रित होंगे। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। छोटी-छोटी बातों पर क्रोधित न हों। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। अत्याधिक व्यय से मन परेशान होगा।         
तुला : कोई हितैषी बिगड़े संबंधों में सुधार कराएगा। किसी महत्वपूर्ण संबंध को लेकर मन परेशान होगा। मन सकारात्मक विचारों से प्रभावित होगा। नाजुक संबंधों के बीच संतुलित व्यवहार व मधुर वाणी का प्रयोग करें।             
वृश्चिक : किसी महत्वपूर्ण निर्णय में संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा। रोजगार संबंधी कोई नई योजना बनेगी। विरोधियों की प्रबलता से कठिनाइयां संभव। नये समीकरण लाभकारी कार्य क्षमता के परिचायक होंगे।         
धनु : निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। आय-व्यय में संतुलन बनाने का प्रयास करें। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें। सभी प्रकार के दायित्वों की पूर्ति हेतु संतुलित योजना पर चलें।      
मकर : भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में परिश्रम तीव्र होगा। कोई नई जिज्ञासा मन को आकषिर्त करेगी। रोजगार में प्रगति संभव।        
कुंभ : आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और अवरोधित कार्य हल होंगे। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर उत्साहित होंगे। नियोजित कार्यकुशलता से प्रगति के लिए आशान्वित होंगे। सुखद कार्यों में ब्यस्तता रहेगी।           
मीन : क्षमता से परे किसी कार्य की जिम्मेदारी लेना हानिकार हो सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन जुटाने हेतु केंद्रित होंगे। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें। रोजगार में लाभ के अवसर बनेंगे।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment