बुधवार, 16 फरवरी, 2022 का राशिफल

Last Updated 16 Feb 2022 01:10:41 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 16 फरवरी, 2022 का राशिफल।


बुधवार, 16 फरवरी, 2022 का राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:58, काशी-प्रात: 06.32, कानपुर-प्रात: 06:44, पटना-प्रात: 06:23, देहरादून-प्रात: 06:57, गोरखपुर-प्रात: 06:32, लखनऊ-प्रात: 06:42 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:11, काशी-सायं 05:52, कानपुर-सायं 06:01, पटना-सायं 05:43, देहरादून-सायं 06:06, गोरखपुर-सायं 05:49, लखनऊ-सायं 05.58 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-सायं 05.54, काशी-सायं 05:35, कानपुर-सायं 05:44, पटना-सायं 05:26, देहरादून-सायं 05:47, गोरखपुर-सायं 05.31, लखनऊ-सायं 05.41 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 06:56, काशी-प्रात: 06:26, कानपुर-प्रात: 06:39, पटना-प्रात: 06:18, देहरादून-प्रात: 06:56, गोरखपुर-प्रात: 06:27, लखनऊ-प्रात: 06:38। राहुकालम 12:00 बजे से 13:30 बजे तक। राष्ट्रीय माघ 27, शक् संवत् 1943। माघ शुक्ल पूर्णिमा, सम्वत् 2078, सौर (कुम्भ) फाल्गुन मास की 05, प्रविष्टें। रज्जव 14, हिजरी 1443 (मुस्लिम)। शिशिर ऋतु। माघ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा रात्रि 22:26 बजे तक तदन्तर फाल्गुन कृष्ण प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ। ओषा नक्षत्र अप. 15:13 बजे तक तदन्तर मघा नक्षत्र प्रारम्भ। शोभन योग रात्रि 20:42 बजे तक तदन्तर अतिगण्ड योग प्रारम्भ। चन्द्रमा कर्क राशि का पूर्ण भोगकर अप. 15:13 बजे सिंह राशि में प्रवेश करेगा। भद्रा समाप्त प्रात: 10:08 बजे तक, स्नान-दान-व्रत की पूर्णिमा, माघ स्नान समाप्त।                                                                                                                        
मौसम : उत्तरीय क्षेत्रों में दिन का मौसम साफ रहेगा। मध्य क्षेत्रों में अच्छी धूप निकलेगी। पर्वतीय क्षेत्रों में भी तापमान बढ़ेगा। पश्चिमी उत्तर भारत में मौसम खुशगवार होगा।
मेष : महत्वपूर्ण दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगे। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव।        

बृषभ : अच्छे समय की शुरुआत होगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होंगे। सगे-संबंधों में नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हों। दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे।     
मिथुन : अच्छे आचार-विचार से सगे-संबंधों में लोकप्रिय होंगे। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान हो सकते हैं। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा। भविष्य संबंधी चिंताएं रहेंगी।
कर्क : किसी नये क्षेत्र में नये उत्साह का अनुभव होगा।  उच्च महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेंगी। माता के स्वास्थ के प्रति सचेत रहें। आर्थिक क्षेत्र में सुदृढ़ता के लिए परेशान होंगे।       
सिंह : निकट संबंधों में कुछ अप्रिय बातें दूरी पैदा करेंगी।  नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे। किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव।         
कन्या : बीती बातों को सोचकर आपना खराब न करें। मन भविष्य संबंधी चिंताओं से ग्रसित होगा। बिगड़े हुए संबंधों में सुधार के आसार बनेंगे। किसी वस्तु के खोने या आर्थिक हानि की आशंका है।       
तुला : निराशावादी विचारों का त्याग करें। भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ में जाया न करें।  किसी महत्वपूर्ण संबंध को लेकर मन व्यग्र होगा। परिजनों की बातों का बुरा न माने।             
वृश्चिक : मधुरवाणी से सगे-संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। निर्थक वाद-विवाद से दूर रहने की चेष्ठा करें। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।           
धनु : भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं रहेंगी। अनावश्यक दूसरों की आलोचना न करें। राजनीतिज्ञों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार हैं। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। असमाजिक तत्वों से दूरी बनायें।            
मकर : नये कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव। परिजनों का सान्निध्य व भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। परिवारिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी।            
कुंभ : पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। परिजनों की चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा।            
मीन : शासन-सत्ता व राजकीय से जुड़े लोग क्रियाशील रहेंगे। कार्यों के अत्याधिक बोझ से मन बोझिल होगा। कुछ आर्थिक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। जीवनसाथी के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment