सोमवार, 21 फरवरी, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 21 फरवरी, 2022 का राशिफल।
![]() सोमवार, 21 फरवरी, 2022 का राशिफल |
मेष: बीते हुए दिनों को याद कर भाव-विभोर हो सकते हैं। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति संबंधों मधुरता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता नए उत्साह का संचार करेगा। सामाजिक गतिविधियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी।
बृषभ: अपने भविष्य के प्रति निराशा जनक विचारों को मन पर हावी न होने दें। अपने जीवन में सही लक्ष्य व सुदृढ़ता को सुनिश्चित करें तभी जीवन में सही प्रगति कर सकते हैं।
मिथुन: नए व्यावसायिक यात्राओं का योग है। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी भी प्रयास में आर्थिक अभाव अवरोधक होगा। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिन्तित होगा।
कर्क: सफलताएं आन्तरिक क्षमताओं का अहसास कराएंगी। बुद्धिमत्ता व परिश्रम का मिला-जुला संयोग का भरपूर लाभ उठाएंगे। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
सिंह : स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें एवं जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। भविष्य और रोजगार को लेकर मन थोड़ा चिन्तित होगा। सामान्य दिनचर्या के साथ व्यतित हो रहे जीवन में उत्साह अभाव।
कन्या: महत्वाकांक्षी अभिलाषाएं मन में असन्तुष्टि पैदा करेंगी। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी। छोटी-छोटी पारिवारिक बातों को बाहरी व्यक्तियों से न कहें।
तुला: भावनावों से उद्वेलित मन संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिन्तित होगा। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय अपेक्षित है। तामसिक विचारों को मन से दूर रखें। विपरीतलिंगी सम्बन्धों में आकषर्ण बढ़ेगा।
वृश्चिक: साहस व बुद्धिमत्ता से पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुखद अनुभूति करेंगे। शासन-सत्ता में व्यस्तता बढ़ेगी। विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे।
धनु: किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति के आसार हैं। निकटस्थ संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छवि बनाएं।
मकर: किसी कार्य को छोटा-बड़ा समझने के बजाए अपने कर्तव्यों का ठीक ढंग से निर्वहन करें। भविष्य के प्रति मन में चिन्ताएं उत्पन्न होंगी। वर्तमान कार्य से मन में असन्तुष्टि उत्पन्न होगी। आलस्य का त्याग करें।
कुंभ: हर घटना से आपको सीख लेने की जरुरत है। ग्रहों की अनुकूलता से कोई अवरोधित कार्य हल होने के आसार हैं। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा।
मीन: कोई छोटी बात भी परिवार में तनाव का कारण बन सकती है। भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। आपकी व्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगी।
Tweet![]() |