बृहस्पतिवार, 27 जनवरी, 2022 का राशिफल

Last Updated 27 Jan 2022 12:22:28 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 27 जनवरी, 2022 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 27 जनवरी, 2022 का राशिफल

मेष : कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। आवेश में लिया गया निर्णय हानिकारक हो सकता है। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। आलस्य का त्याग करें।
बृषभ : अत्याधिक पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। अच्छे संबंधों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह का संचार होगा। कुछ नई महत्वाकांक्षाओं की सकारात्मकता के लिए क्रीयाशीलता बढ़ेगी।
मिथुन : नई दायित्वें अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। कानूनी मामलों में कठिनाईयां संभव। नई-नई महत्वाकांक्षी योजनाएं तो बनेंगी परन्तु समुचित व्यवस्था न होने से पूर्ति में अवरोध होगा।             
कर्क : किसी महत्वपूर्ण कार्य के प्रति चिन्ताएं समाप्त होगी। किसी पुराने संबंध में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। तामसिक विचारों पर नियंत्रण करें। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी।
सिंह : संबंधों से भावनात्मक आकांक्षाएं कष्टकारी हो सकती है।  अपने मन को किसी नये रचनात्मक लक्ष्य के प्रति केन्द्रित करे।  आप समय व स्थिति के साथ अपने स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लावें।            
कन्या : कुछ नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। सुन्दर कल्पनाएं मन पर प्रभावी होगी। किसी रचनात्मक कार्य के प्रति रुचि पैदा होगी। पुराने संबंधों के स्मरण से मन ओत-प्रोत होगा।

तुला : किसी महत्वपूर्ण संबंध में कटुता से मन परेशान होगा। दाम्पत्य जीवन में नया विवाद उत्पन्न हो सकता है। अपने कार्यों को समयानुकूल पूर्ण करने का प्रयत्न करें। निर्थक दूसरो की अलोचना न करें।          
वृश्चिक : मानसिक अवसाद व कार्य पेशे में अरुचि से आर्थिक संकट की आशंका बनेगी। संबंधों में थोड़ा भावनात्मक प्रदर्शन पर जोर देवें। आर्थिक सबलता के मन नई युक्तियों पर केन्द्रित होगा।           
धनु : कोई अचल सम्पत्ति संबंधी तनाव मन को चिन्तित करेगा। वर्तमान की स्थिति देखते हुए भविष्य की चिन्ता बढ़ेगी। नये संबंधों के साथ आपकी सहज घुलनशीलता प्रशंसनीय है।
मकर : महत्वपूर्ण दायित्वों को समयानुकूल पूर्ति के लिए चिन्तित होंगे। आलस्य से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।  परिजनों की छोटी-मोटी बातों का बुरा लग सकता है। घर मे ही बैठे-बैठे बोरियत होगी।       
कुंभ : कुछ भी नया न कर पाने में असमर्थता मन को परेशान करेगी। पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी।  पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को परेशान करेंगी। सुन्दर सोच का सुन्दर लाभ प्राप्त करेंगे।      
मीन : क्षमता से अधिक कार्यों का बोझ नीजी महत्वपूर्ण दावित्वों की पूर्ति में बाधक होगा। अच्छी भावनाओं के बावजूद भी कटुवाणी से संबंधों खराब हो सकता है। संबंधों में कटुता की आशंका है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment