शुक्रवार, 28 जनवरी, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 28 जनवरी, 2022 का राशिफल।
![]() दैनिक राशिफल |
मेष : कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा तथा स्थान परिवर्तन का योग है। राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ेंगी। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।
बृषभ : बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। असीम प्रतिभाओं के बावजूद हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित होगा। अत: इसे सुधारें। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।
मिथुन : दूसरों की बात इधर से उधर करना ठीक नहीं है। कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई युक्तियां उत्पन्न होंगी। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।
कर्क : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। अपकी सारी समस्याएं खुद ब खुद सुलझ जाएंगी, थोड़ा धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करें। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी।
सिंह : किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें। किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे।
कन्या : कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। पारिवारिक संबंधों में कटुता न आने दें। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। रोजगार में लाभकारी स्थिति बनेगी।
तुला : दूसरों की आलोचना का असर अपने मनोबल पर न पड़ने दें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। आकांक्षाएं सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी।
वृश्चिक : नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। रोजगार क्षेत्र में नये अवसर उत्साहित करेंगे परन्तु आवेश में आकर कोई निर्णय न लें।
धनु : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव।
मकर : रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव।
कुंभ : विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। अच्छी भावनात्मक अभिब्यक्ति से संबंध मधुर होंगे। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिंतित होगा। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा।
मीन : अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।
Tweet![]() |