30 जनवरी से 5 फरवरी, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 30 Jan 2022 01:35:41 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 30 जनवरी से 5 फरवरी, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल।


30 जनवरी से 5 फरवरी, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-यह समय जीवन में बड़े परिवर्तन का समय है। कुछ संबंधों को लेकर मन में नकारात्मक विचार आयेंगे। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। नकारात्मक शंकाएं मन को परेशान करेंगी। पुरानी समस्याओं का समाधान होगा। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में मन बेचैन होगा। कुछ भावनात्मक संबंधों के प्रति मन प्रभावित होगा। जीवन साथी की कुछ बातें परेशान करेंगी। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयास करें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। अपने मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।        
वृषभ-इस सप्ताह अथक परिश्रम कर कुछ कर दिखाना है। कुछ अप्रिय बातों से कटुता संभव। सभी के प्रति अच्छी भावनाएं होते हुए स्वयं को  अच्छा साबित करने में असमर्थ होंगे। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में मन उसके परिणाम के लिए चिंतित होगा। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता का योग है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को परिजनों व निकट संबंधियों के स्नेह से सुखद उत्साह की अनुभूति होगी। नित्य दिनचर्या हेतु आवश्यक साधनों की व्यवस्था हेतु मन परेशान होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता अपेक्षित है।       
मिथुन-उत्साह पूर्वक कुछ नई योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे। कुछ नया कर दिखानेका सुनहरा अवसर है। अत: समय का पूर्ण उपयोग करें। दूर रह रहे परिजनों की चिंता सतायेगी। दायित्वों की पूर्ति में अभाव का सामना करना पड़ सकता है। मन को धार्मिक कार्यों की ओर केंद्रित करें। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन प्रयत्नशील होगा। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। लाभ के अच्छे अवसर मन को प्रसन्न रखेंगे। अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-व्यय में असंतुलन पैदा हो सकता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को अपनी क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे।    

कर्क-यह सप्ताह कुछ उलझनों भरा रहेगा। सामाजिक कार्यों के निर्वहन में सक्रियता से लोकप्रिय होंगे। अपनी दिनचर्या सुधार सही दिशा में केंद्रित हों। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंता होगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आर्थिक संकट परेशान करेगा। शुक्रवार एवं शनिवार को संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव से छबि खराब हो सकती है। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।    
सिंह-ईश्वरीय आस्था बढ़ेगी। कई जिम्मेदारियों से मन बोझिल होगा। परिजनों के सहयोग से हर स्थिति में सहज रहेंगे। सोमवार एवं   मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र मे अत्यधिक श्रमवश आलस्य संभव। जीवन साथी का स्नेह प्राप्त होगा। भौतिक सुख-साधनो को जुटाने हेतु मन चिंतित होगा। बुधवार एवं शुक्रवार को वाकपटुता व कार्यकुशलता से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। उच्चस्तरीय  संबंधों के सहयोग से समस्यायें हल होंगी। राजनीतिज्ञों के लिए विशेष लाभदायक समय रहेगा। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी।    
कन्या-विषम स्थिति में संयम से काम लें। कुछ आर्थिक कठिनाइयां परेशान करेंगी। परिजनों का सान्निध्य मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक होगा। परिवार में कुछ बातें मन को भावनात्मक कष्ट पहुंचाएंगी। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। निकट संबंधों में कुछ ज्यादा भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े हुए संबंधों में सुधार संभव। प्रतिष्ठित लोगों से निकटता बढ़ेगी।  
तुला-महत्वपूर्ण कार्यों में अर्थ व्यय संभव। दायित्वों की वृद्धि से मन उनकी पूर्ति हेतु चिंतित होगा। कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों में ब्यस्तता बढ़ेगी। पारंपरिक व धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। रविवार एवं सोमवार को मन घरेलू कार्यों में ब्यस्त रहेगा। पारिवारिक चिंताएं मन को परेशान करेंगी। विद्यार्थीगण शिक्षा पर ध्यान दें। सीमित साधनों में अपनी दिनचर्या चलाने की चेष्ठा करें। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंध के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। आपका गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: इसे सुधारें।       इस वृश्चिक-सप्ताह कुछ नकारात्मक स्थिति से मन परेशान रहेगा। हर जगह दूसरों की आलोचना न करें। इस कठिन दौर में अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी तथा धैर्य से काम लें। संचित धन के नित्य ब्यय से परेशन होंगे। रोजगार क्षेत्र में परिवर्तन का समय है। रविवार एवं मंगलवार को मन ईश्वरीय आस्था में केंद्रित होगा। कुछ बीती घटनाएं मन को परेशान कर सकती हैं। शुक्रवार एवं शनिवार को पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहे। चिंताओं से भरे इस समय में कुछ अच्छे आसार भी नजर आएंगे। चापलूस प्रकृति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें।  
धनु-अच्छे विचार आंतरिक प्रतिभाओं को उजागर करने में सक्षम होंगे। परिश्रम द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं को सार्थक करने हेतु प्रयासरत होंगे।  
जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वपूर्ण रिश्तों में छोटी-मोटी बातों का बुरा न माने। बुधवार एवं शनिवार को पूर्वाग्रह से आशंकित मन पर नियंत्रण रख अपने मन को रचनात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें। भावावेष में किये गये कार्य से कष्ट संभव। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रियता में वृद्धि होगी। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा।
मकर-कुछ पुरानी घटनाएं मन को परेशान करेंगी। मन को रचनात्मक दिशा दें। ईश्वरीय आस्था बढ़ेगी। संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा निकट संबंधों में कटुता संभव। नैतिक जिम्मेदारियों को लेकर सजग हों। किसी संबंधी की बातें पीड़ा पहुंचा सकती हैं। परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्रि्त हेतु समुचित साधन ब्यवस्था हेतु मन चिंतित होगा। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की  अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार की दिशा में किया गया प्रयत्न सार्थक होगा। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे।
कुंभ-प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता मिलेगी। आय-व्यय में संतुलन बनाकर चलें। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियां स्वाभाविक हैं। मन को सकारात्मक दिशा दें। अपने अव्यस्कतापूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण रखें, क्योंकि कार्यक्षेत्र में यह आपकी छबि पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। रविवार एवं सोमवार अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन में ढेर सारी चिंताओं का समावेश होगा। परिजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। अपनी व्यवहार कुशलता से सगे-संबंधों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी ब्यस्तता रहेगी।
मीन-इस सप्ताह आर्थिक कठिनाइयां परेशान करेंगी। बीती बातों को भूलना ही श्रेष्ठकर होगा, क्योंकि इससे संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। कर्जदारों  से कुछ कहासुनी हो सकती है। किसी कुंठा अथवा हीन भाव को लेकर संबंधों मं कटुता न पैदा करें। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में अत्याधिक व्यय का योग है। आकस्मिक कोई लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों का बुरा न माने। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment