सोमवार, 31 जनवरी, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 31 जनवरी, 2022 का राशिफल।
![]() सोमवार, 31 जनवरी, 2022 का राशिफल |
मेष : नैतिक-अनैतिक सोचने वाला मन भौतिक परिवेश में ताल-मेल बैठाने में असमर्थ होगा। अच्छा होगा कि खाली समय का सदुपयोग करें। घर में परिजनों के साथ सानिध्य बैठाने की चेष्ठा करें।
बृषभ : नकारात्मक व तामसिक विचारों पर नियंत्रण करें। कुछ सतकर्म व सामाजिक क्रिया-कलापों के बारे में मन को केन्द्रित करें। किसी विपरीत लिंगी संबंध में आकषर्ण बढ़ेगा।
मिथुन : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। नाजुक संबंधों में भावनात्मक ताल-मेल बैठाने का प्रयत्न करें। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव।
कर्क : कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें।
सिंह : ईश्वरीय आस्था में मन को केन्द्रित करें। अपनी क्षमता के अनुसार लोक कल्याण के बारें में सोचे। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिन्तित होंगा। शिक्षा-प्रतियोगिता के दिशा में परिश्रम तीव्र होगा।
कन्या : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। जो बीत गयी उसे भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। अपनी रचनात्मक क्षमताओं को उजागर करने का यही सही समय है।
तुला : दूसरों की बात इधर से उधर करना आपको शोभा नहीं देता और निर्थक दूसरों की आलोचना भी ठीक नही है। पुरानी बातों को भूलने की चेष्ठा करें। पारिवारिक संबंधों में कटुता दुश्मनी जैसा न बननें दें।
वृश्चिक : अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। आसीम प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित होगा, अत: इसे सुधारें।
धनु : सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। दूसरो की आलोचना का अपने मनोवल पर असर न पड़ने दें।
मकर : कुछ लक्ष्यहीन जैसी दिनचर्या बीतने से मन उदासीन होगा। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव।
कुंभ : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। अपकी सारी समस्याएं खद ब खुद सुलझ जाएंगी थोड़ा धैर्य पूर्वक वक्त का इन्तजार करें।
मीन : वर्तमान कठिन समय में परिजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। परिजनो के सुख-दुख की चिन्ता मन पर प्रभावी होगी। घर में श्रेष्ठजनों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पूजा-पाठ से मन केन्द्रित होगा।
Tweet![]() |