मंगलवार, 1 फरवरी, 2022 का राशिफल

Last Updated 01 Feb 2022 01:24:27 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 1 फरवरी, 2022 का राशिफल।


मंगलवार, 1 फरवरी, 2022 का राशिफल

मेष : क्षमता से आधिक व्यय से मन परेशान होगा। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। अच्छी भावनात्मक अभिब्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
बृषभ : पारिवारिक जरुरतों की पूर्ति में साधनाभाव से  परेशान होंगे। नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। रोजगार की समस्याओं को लेकर चिंतित होंगे। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में दुविधाग्रस्त होगा।              
मिथुन : किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। बीती बातों को भूलने की चेष्ठा करें। परिवार में श्रेष्ठजनों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। ईश्वरीय कृपा से विषम स्थितियों से निपटना में सक्षम होंगे।   
कर्क : ईश्वरीय आस्था से सारी समस्याएं खुद ब खुद सुलझ जाएंगी। थोड़ धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करें। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी।               
सिंह : असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें। भविष्य के प्रति कुछ नकारात्मक विचार मन को परेशान करेंगे। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।               

कन्या : बीत बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। परिवार में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने पर केंद्रित हों। परिजनों का भरपूर सान्निध्य मिलेगा। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।                
तुला : नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें। दूसरों के कमियां निकालने के बजाय स्वयं को देखें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।                        
वृश्चिक : पारिवारिक संबंधों में कटुता जैसी स्थिति न बनने दें। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें।            
धनु : दूसरों की बात इधर से उधर करना आपको शोभा नहीं देता। किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव।               
मकर : नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। दूसरों की आलोचना का असर अपने मनोबल पर न पड़ने दें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी।              
कुंभ : समय के साथ सब कुछ समान्य हो जाएगा। ईश्वरीय आस्था से उत्साहित होंगे। पारिवारिक समस्याओं को हल करने में मन केंद्रित होगा। अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें।                  
मीन: आर्थिक अभाव से मन परेशान होगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति में साधनाभाव आड़े आएगा। कुछ भविष्य संबंधी चिंताएं मन को परेशान करेंगी। बुजुर्ग व्यक्तियों के स्वास्थ्य के प्रति सावध रहें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment