बुधवार, 26 जनवरी, 2022 का राशिफल

Last Updated 26 Jan 2022 12:00:25 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 26 जनवरी, 2022 का राशिफल।


बुधवार, 26 जनवरी, 2022 का राशिफल

मेष : नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें। घर में रहते-रहते बोरियत होगी। श्रेष्ठजनों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। संबंधों में कटुता जैसी स्थिति न बनने दें। प्रयासरत महत्वपूर्ण कार्य हल होगा।                
बृषभ : किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। नाजुक संबंधों में तालमेल बिठाकर चलें। किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।                  
मिथुन : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। परिजनों का सान्निय प्राप्त होगा। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव।  
कर्क : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। घरेलू जिम्मेदारियों के प्रति मन चिंतित होगा।      
सिंह : अनावश्यक मन बेचैन होगा। भविष्य व कैरियर के प्रति मन में चिंता संभव। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन परेशान हो सकता है। अच्छी भावनात्मक अभिब्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।             

कन्या : कुछ मर्मस्पर्शी बातें मन को परेशान करेंगी। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है। एक जैसी दिनचर्या से मन में बोरियत होगी। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।                
तुला : दूसरों की बात इधर-उधर करने जैसी किसी भूल से आपकी छबि कुप्रभावित हो सकती है। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी।            
वृश्चिक : असीम प्रतिभाओं के बावजूद हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। मन उत्साहीन रहेगा। अत: मन को रचनात्मक दिशा दें।           
धनु : अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।        
मकर : दूसरों की आलोचना का असर अपने मनोबल पर न पड़ने दें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। आर्थिक प्रगति के लिए प्रेरित करेगा।          
कुंभ : आपकी सारी समस्याएं खुद-ब-खुद सुलझ जाएंगी, थोड़ धैर्य पूर्वक समय का इंतजार करें। मन नीरसता से प्रभावित होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर मन परेशान होगा।              
मीन : नयी दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment