बृहस्पतिवार, 23 दिसम्बर, 2021 का राशिफल

Last Updated 23 Dec 2021 03:14:43 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 23 दिसम्बर, 2021 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 23 दिसम्बर, 2021 का राशिफल

मेष : मन धार्मिकता व अध्यात्मिकता की तरफ में लीन होगा। श्रेष्ठजनों एवं परिजनों का सान्निध्य प्राप्त होगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। मधुरवाणी से सगे-संबंधों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे।               
बृषभ : अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव। परिजनों का सन्निध्य  प्राप्त होगा परन्तु कोई ऐसी बात न करें, जिससे सगे-संबंधियों के बीच तनाव उत्पन्न हो।            
मिथुन : भविष्य संबंधी चिंताएं मन पर दबाव बनाएंगी। परिजनों का सान्निध्य मिलेगा। ईश्वरीय आस्था में वृद्धि होगी। असमाजिक तत्वों से दूर रहें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आर्थिक क्षेत्र को लेकर मन परेशान होगा।           
कर्क : भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी।  भविष्य की चिंता छोड़ वर्तमान में केंद्रित हों। मन में किसी प्रकार का भय न पालें। निकट संबंधों में कुछ अप्रिय बातें दूरी पैदा करेंगी। समय का पूर्ण उपयोग करें।          
सिंह : कुछ नकारात्मक विचार आपको परेशान कर सकते हैं। पूजा-पाठ व ईशवरीय आस्था में दिन व्यतीत होगा। खालीपन व एकांत जैसी स्थिति मन को परेशान करेगी। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी। 

कन्या : परिजनों का सान्निध्य मिलेगा किंतु सगे-संबंधों में मधुर वाणी पर ध्यान दें। ईश्वरी आस्था व पारंपरिक कार्यों में दिन व्यतीत होगा। बीती बातों को भूलने की चेष्ठा करें। घर में खुशहाली रहेगी।             
तुला : किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव। नई आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। पूरा दिन अध्यात्मिक व पारंपरिक कार्यों में व्यतीत होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी अपेक्षित है।        
वृश्चिक : कुछ अच्छे विचार मन को उत्साहित करेंगे। भावनात्मक रुप से मन में एकाकीपन का एहसास होगा। आलस्य का त्याग करें। किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे। ईश्वरीय आस्थ में मन लीन होगा।         
धनु : पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। बहुत शान्त व निर्मल मन के साथ अपनी दिनचर्या में व्यस्त रहेंगे। ईश्वरीय आस्था में मन पूरी तरह से लीन होगा।             
मकर : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल करें। सब कुछ सामान्य होते हुए भी अरुचितकर लगेगा। अच्छे आचार-विचार से सगे-संबंधों में लोकप्रिय बनेंगे।  
कुंभ : नये कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। नैतिक कर्तव्यों विमुख न हों।               
मीन : किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान हो  सकते हैं। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा। ईश्वरीय आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक चिंताएं परेशान करेंगी। कुछ नये कार्यों में व्यस्तता रहेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment