बुधवार, 22 दिसम्बर, 2021 का राशिफल

Last Updated 22 Dec 2021 12:33:32 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 22 दिसम्बर, 2021 का राशिफल।


बुधवार, 22 दिसम्बर, 2021 का राशिफल

मेष : ईश्वरीय आस्था से मन उत्साहित रहेगा। जीवन में आ रही कठिनाइयों के कारण मन में हीन भावना न पालें। अपनी क्षमताओ पर भरोसा रखें। पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधियों के प्रति नकारात्मकता को न पालें।              
बृषभ : अपने तथा परिजनों के स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें। पूरा दिन ईश्वरीय आस्था में केंद्रित होगा। भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां स्वभाविक हैं। किसी नये कार्य में मन केंद्रित होगा। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।               
मिथुन : निराशावादी विचारों का त्याग करें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। देवी की अराधना से हर समस्या का निदान होगा। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने।                    
कर्क : परिजनों के सान्निध्य से उत्साह का संचार होगा।  निकट संबंधों में वाणी पर संयम रखें। अपने इष्ट देव की अराधना में आपका मन केंद्रित होगा। अपने व परिजनों के स्वास्थ्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी।  
सिंह : परिजनों के सान्निध्य से मन उत्साहित रहेगा। प्रभु की कृपा से उत्साह का संचार होगा। स्वास्थ्य संबंधी कुछ चिंताए मन पर प्रभावी होंगी। बीती बातों को भूल की चेष्ठा करें। घर में खुशहाली रहेगी।        

कन्या : आपका मन किसी सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित होगा। रोजगार क्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। इस कठिन घड़ी में अपने व परिजनों के स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें। धार्मिकता व अध्यात्मिकता से परिपूर्ण दिन होगा।
तुला : मां दुर्गा की आराधना से सगे-संबंधों में सुधार होगा। दाम्पत्य जीवन में कटुता खत्म होने के आसार बनेंगे। अपने व परिजनों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पुरानी बातें भूल कर एक नई शुरुआत करें।  
वृश्चिक : इस समय थोड़ा स्वास्थ्य का ख्याल रखें और फलाहार करने की चेष्ठा करें। परिजनों के सान्निध्य से उत्साह का संचार होगा। अपनी दिनचर्या को थोड़ा धार्मिक व अध्यात्मिक बनायें।             
धनु : आकस्मिक कुछ लाभ के आसार बनेंगे। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से निकट संबंधों में अच्छी छबि बनेगी। निकट संबंधों में किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। ईश्वरीय आस्था बढ़ेगी।                   
मकर : पूरे परिवार में धार्मिक क्रिया-कलापों से परिपूर्ण दिन होगा। परिजनों के सान्निध्य् से उत्साहित होंगे। निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे।            
कुंभ : परिजनों के एकत्रित होने से कुछ छोटी-मोटी बातें कटुता पैदा करेंगी। आपका मन अध्यात्मिक विचारों की ओर केंद्रित होगा। आज के दिन गणोश जी की आराधना आपके लिए काफी लाभप्रद है।         
मीन : काफी सारे अवरोधित कार्यों के हल होने के आसार बनेंगे।  गणोशजी की आराधना में मन पूर्णत: केंद्रित होगा। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें और खान-पान का ध्यान रखें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment