मंगलवार, 21 दिसम्बर, 2021 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 21 दिसम्बर, 2021 का राशिफल।
![]() मंगलवार, 21 दिसम्बर, 2021 का राशिफल |
मेष : बुद्धिमत्ता द्वारा हर दिशा में अपने को पारंगत सावित करेंगे। ईश्वरीय आस्था से भौतिक कष्ट दूर होगा। जीवन साथी से कुछ मुद्दों पर वैचारिक मतभेद की आशंका है।
बृषभ : मन में कुछ नयी ईच्छाएं बलवती होगी। व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होती नजर आएंगी। माता के स्वास्थ्य के प्रति कुछ चिन्ताएं होंगी। रोजगार में अच्छे लाभ के आसार है।
मिथुन : भविष्य संबंधी चिन्ताएं मन में नकारात्मक विचार ला सकती हैं। कुछ अच्छे आसारों से मन में प्रसन्नता संभव। भौतिकता की लोलुप्ता वश दूसरों के चढ़ाने में आकर अपनी आर्थिक क्षति कर सकते हैं।
कर्क : आन्तरिक प्रतिभाओं द्वारा संबंधों में प्रभावी बनेंगे। घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी। धनागम के स्रोत बनेंगे। परन्तु पारिवारिक चिन्ताओं से मन ग्रसित होगा।
सिंह : किसी पुराने संबंधी से निकटता बढ़ेगी। अन्तमरुखी स्वभाव को त्याग वहिरमुखी बनें। नए दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केन्द्रित होगा।
कन्या : कुछ नयी अभिलाषाएं आपको हतोत्साहित करेंगी। भौतिकता के आधार पर थोड़ा असन्तोष हो सकता है। संबंधों में व्यवहार कुशल बनें। पारिवारिक वातावरण में उत्साह का माहौल रहेगा।
तुला : भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बनेगी। आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखें। दुविधाओं को त्याग कर सही व स्वच्छ योजनाओं पर केन्द्रित हों। भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज प्रभावित हो जाते हैं।
वृश्चिक : अर्थिक सुदृढ़ता के लिए मन प्रयत्नशील होगा। कार्य क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में मन लगेगा।
धनु : नई सकारात्मक सोच से प्रगति के आसार बढ़ेंगे। दूसरों की सफलता को देख अपने अन्दर हीनता न आने दें। दुनियादारी में समय देने से अच्छा होगा कि थोड़ा घर में समय देने की चेष्ठा करें।
मकर : अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों को समयानुकूल व सकुशल पूर्ण करने में सक्षम होंगे। आप प्रगति के सूचक है। मन की भावनाओं पर नियंत्रण कर दायित्वों के प्रति सजग रहना होगा।
कुंभ : किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित व्यवस्था में मन चिन्तित होगा। नौकरी-पेशे में अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी।
मीन : हर बीते हुए भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय के आसार है। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी, लेकिन सामाजिक मर्यादा का उल्लंघन न होने दें। राजनैतिक क्षेत्र के व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा।
Tweet![]() |