सोमवार, 20 दिसम्बर, 2021 का राशिफल

Last Updated 20 Dec 2021 12:24:54 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 20 दिसम्बर, 2021 का राशिफल।


सोमवार, 20 दिसम्बर, 2021 का राशिफल

मेष : अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता अर्जित करेंगे, और प्रतिभाओं को उजागर करेंगे। हर रिश्ते में अपने अनुकूल अपेक्षा आपकी सबसे बड़ी मुर्खता है।  सन्तान सम्बन्धी दायित्वों की पूर्ति होगी।           
बृषभ :  किसी महत्वपूर्ण आयोजन की व्यवस्था में मन केन्द्रित होगा। राजनीति में सक्रियता से आपके वर्चस्व में वृद्धि होगी। अच्छी योजनाओं के साथ आपकी सक्रियता प्रगति का मार्ग खोलेगी।                
मिथुन : प्रयासरत क्षेत्र में अवरोधों का समय समाप्त होगा। अच्छी भावनाओं से संबंधों में अच्छी छवि बनाएंगे। कोई महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता से मन प्रसन्न होगा।            
कर्क : उच्च महत्वाकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम के लिए प्रेरित करेंगी। मौसम के परिवर्तन से स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सतर्कता अपेक्षित है। व्यावसायिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।          
सिंह : नौकरी-पेशे में भी सुखद वातावरण बनेगा। अक्सर दूसरों की आलोचना अच्छी बात नहीं। निराशा व शंकोच छोड़ आशावादी बनें। अपनी प्रतिभाओं व क्षमताओं को पहचान सही दिशा में परिश्रम करें।            
कन्या : परिजनों से भावनात्मक कष्ट हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की पूर्ति होगी। सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार व वाकपटुता आपकी गरिमा में वृद्धि करेगी।               

तुला: ईश्वर व अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। आवेश में कोई निर्णय न लें। नियोजित परिश्रम द्वारा समस्याओं पर विजय प्राप्त करेंगे। छोटी-मोटी यात्राएं अपेक्षित है। शंकाओं पर काबू रखें।          
वृश्चिक : अपनी वाकपटुता से संबंधों में लोकप्रियता मिलेगी। धार्मिक क्रिया-कलापों में मन केन्द्रित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें। कुछ नई आशाएं मन में खुशियों का संचार करेंगी।          
धनु : नए रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। अत्यधिक संवेदनशीलता संबंधों में कष्ट की जननी हो सकती है। अत: इस पर नियंत्रण करें।       
मकर : भौतिक जगत की ओर आपका मन आकषिर्त होगा। सामाजिक संबंधों के निर्वहन में व्यस्तता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य हल होंगे। मौसम के अनुकूल आहार-विहार पर नियंत्रण रखें।        
कुंभ : जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव। शासन-सत्ता के लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा। श्रेष्टजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा।   
मीन : जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कोई सुखद आसार मन को प्रसन्न करेगा। किसी नए कार्य से काफी लोकप्रियता बढ़ेगी। धार्मिक व सामाजिक क्रिया-कलापों में रुचि बढ़ेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment