19 से 25 दिसम्बर, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 19 Dec 2021 12:10:26 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 19 से 25 दिसम्बर, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल।


19 से 25 दिसम्बर, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-अवरोधित कार्य हल होंगे। शिक्षार्थियों का मन परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। अविवाहितों के विवाह तय होने की उम्मीद है। शिक्षा में प्रयत्न तीव्र होगा। पुरानी समस्याओं का हल होगा। भावनात्मक संबंधों के लिए मन बेचैन होगा। घरेलू उलझनों को सुलझाने में प्रयत्नशील होंगे। रविवार एवं सोमवार को किसी सुखद समाचार से प्रसन्न होंगे। अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: इसे सुधारें।      

वृषभ-किसी लंबी दूरी की यात्रा संभव। प्रयासरत् क्षेत्रों में मन उसके परिणाम के प्रति चिंतित होंगे। कुछ महत्वपूर्ण सफलताएं मिलेंगी। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता मिलेगी। आर्थिक क्षेत्र में बड़े परिवर्तन का समय है। व्यावसायिक व्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। अच्छी भावनाओं से मकसद को सफल करेंगे। कार्यक्षेत्र में क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। चापलूस लोगों से निकटता आपके लिए हानिकारक हो सकती है। आवेश में कोई निर्णय न लें।    

मिथुन-यह सप्ताह सुखद व मांगलिक होगा। रोजगार में परिवर्तन का समय है। आकस्मिक कोई यात्रा लाभप्रद होगी। आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति संभव। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए केंद्रित होंगे। धनागम के नये स्रेत बनेंगे। सोमवार एवं मंगलवार को ईश्वरीय आस्था बढ़ेगी। शासन-सत्ता के लोगों के लिए समय अनुकूल होगा। किसी नये व्यवसाय के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। आवेश में किये कार्य से कष्ट संभव। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिन्तित होगा। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। श्रेष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।  

कर्क-कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। सामाजिक कार्यों में सक्रियता से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। मन नये कार्यों पर केंद्रित होगा। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु साधन व्यवस्था हेतु मन चिंतित होगा। परिवार में किसी श्रेष्ठजन कीअस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। रोजगार में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे।  

सिंह-बढ़ती जिम्मेदारियां अपनी समयानुकूल पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। राजनीतिज्ञों के लिए थोड़ा उथल पुथल का समय है। अभिभावक से भावनात्मक कष्ट संभव। रविवार एवं सोमवार को आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ प्राप्त होगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को अपने व्यवहार कुशलता से सगे-संबंधियों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ायेंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा।

कन्या-कुछ आर्थिक कठिनाइयां परेशान करेंगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। आकस्मिक कोई लंबी दूरी की यात्रा संभव। विषम स्थिति में संयम से काम लें। राजकीय कर्मचारियों के स्थान परिवर्तन का योग है। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व जानकारों की राय लें। राजकीय कर्मचारियों के लिए व्यस्तता का समय होगा। विद्यार्थियों के लिये ग्रहों की अनुकूलता उनके परिश्रम को सार्थक करेगी। कर्जदारों से कुछ कहासुनी हो सकती है। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं को त्याग ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों का बुरा न माने।    

तुला-किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। घर-परिवार में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा। मन अच्छे व प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। यह समय जीवन में बड़े परिवर्तन का है। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है तथा स्थान परिवर्तन भी संभव। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। अपने मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।

वृश्चिक-ईश्वरीय आस्था से पूरिपूण आपका मन अध्यात्मिक विचारों से प्रभावित होगा। कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। कोई धार्मिक आयोजन में व्यस्तता बढ़ेगी। प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता की अनुभूति होगी। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनाकर रखें। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियां स्वाभाविक हैं। अपने अवयस्कतापूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण रखें, क्योंकि यह कार्यक्षेत्र में यह आपकी छवि पर बुरा प्रभाव डालता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्चस्तरीय लोगों से निकटता का लाभ प्राप्त होगा। परिजनों व निकट संबंधों के स्नेह से सुखद उत्साह की अनुभूति  होगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है।

धनु-पूर्वाग्रह से आशंकित मन पर नियंत्रण रख के अच्छे अवसरों का लाभ उठायें। महत्वाकांक्षाएं अपनी पूर्ति हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। मन समाजिक व मांगलिक कार्यों में केंद्रित होगा। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन में चिंता होगी। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। लाभ के अच्छे अवसर प्रसन्न रखेंगे। अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-व्यय में असंतुलन पैदा होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को क्रियाशीलता द्वारा प्रगति संभव। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं को पूर्ण करेंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों की क्रियाशीलता बढ़ेगी।

मकर-प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। क्रोध पर निययतण्रकरें, क्योंकि इससे संबंध मधुर बनेंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलताएं मिलेंगी। रविवार एवं सोमवार को परिवार में मांगलिक आयोजन संभव। महत्वपूर्ण कार्यों में अर्थ व्यय संभव। सामाजिक व व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। शुक्रवार एवं शनिवार को संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव से कार्यक्षेत्र में छबि कुप्रभावित हो सकती है। अत: इसमें सुधार लायें। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।

कुंभ-कुछ अप्रिय बातों से संबंधों में कटुता संभव। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। अच्छे विचार प्रतिभाओं को उजागर करेंगे। राजनीतिज्ञों के लिए अनुकूल वातावरण का लाभ मिलेगा। अदभुत क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में श्रमवश आलस्य संभव। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन परेशान होगा।  बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। उच्चस्तरीय लोगों का लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिज्ञों के लिए विशेष लाभदायक समय होगा। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी।

मीन-इस सप्ताह कुछ आर्थिक कठिनाइयां परेशान करेंगी। परिवार में कुछ बातें मन को भावनात्मक कष्ट पहुंचा सकती हैं। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बन सकता है। भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में अत्याधिक व्यय संभव। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। बीती बातों को भूलना ही श्रेष्ठकर होगा क्योंकि इससे संबंध मधुर बनेंगे। किसी कुंठा अथवा हीन भाव को लेकर सगे-संबंधें में कटुता न पैदा करें। शिक्षा प्रतियोगिता में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment