शुक्रवार, 24 दिसम्बर, 2021 का राशिफल

Last Updated 24 Dec 2021 12:03:36 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 24 दिसम्बर, 2021 का राशिफल।


शुक्रवार, 24 दिसम्बर, 2021 का राशिफल

मेष : अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता अर्जित करेंगे। संतान सम्बन्धी संबंधी दायित्वों की पूर्ति होगी। देवी की आराधना में समय ब्यतीत होगा। अच्छी योजनाओं के साथ आपकी सक्रियता प्रगति का मार्ग खोलेगी।           
बृषभ : अच्छी भावनाओं से संबंधों में अच्छी छबि बनेगी। किसी महत्वपूर्ण आयोजन की ब्यवस्था में मन केंद्रित होगा। राजनीति में सक्रियता से वर्चस्व में वृद्धि होगी। प्रयासरत् क्षेत्र में अवरोधों का समय समाप्त होगा।
मिथुन : पारिवारिक समस्याओं का हल निकालने में केंद्रित होंगे। मौसम के परिवर्तन के अनुकूल स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता से मन प्रसन्न होगा। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन परेशान होगा।             
कर्क : नौकरी-पेशे में सुखद वातावरण बनेगा। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।  अक्सर दूसरों की आलोचना करना ठीक नहीं है।  ईश्वरीय कृपा आप पर बढ़ेगी।
सिंह : व्यावसायिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अपनी क्षमताओं को पहचान सही दिशा में केंद्रित हों। निराशा व शंकोच छोड़ आशावादी बनें। परिजनों से भावनात्मक कष्ट की आशंका है।          
कन्या : सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार से आपकी गरिमा में वृद्धि होगी। परिजनों से कुछ मन-मुटाव संभव। ईश्वरीय आस्था से समस्याओं का समाधान होगा। किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की पूर्ति होगी।

तुला : आवेश में आकर कोई निर्णय न लें। छोटी-छोटी यात्राएं संभव। ईश्वरीय आस्था से भौतिक कष्ट दूर होंगे। नियोजित परिश्रम द्वारा समस्याएं हल होंगी। शंकाओं पर काबू रख, ईश्वर व अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें।           
वृश्चिक : अत्याधिक संवेदनशीलता सगे-संबंधों में कष्ट की जननी बनेगी। अत: इस पर नियंत्रण रखें। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें। कुछ नई आशाएं मन में खुशियों का संचार करेंगी।            
धनु : धार्मिक क्रिया-कलापों में मन केंद्रित होगा। नये रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। वाकपटुता से सगे-संबंधों में लोकप्रिय होंगे।
मकर : मौसम के अनुकूल आहार-विहार पर नियंत्रण रखें। भौतिक जगत की ओर आपका मन आकषिर्त होगा। सामाजिक कार्यों के निर्वहन में ब्यस्तता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य हल होंगे।           
कुंभ : शासन-सत्ता के लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा। किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव।
मीन : किसी नये कार्य से काफी लोकप्रिय होंगे। कोई सुखद आसार मन को प्रसन्न करेगा। धार्मिक व सामाजिक क्रिया-कलापों में रुचि बढ़ेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता अपेक्षित है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment