बुधवार, 15 दिसम्बर, 2021 का राशिफल

Last Updated 15 Dec 2021 12:13:47 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 15 दिसम्बर, 2021 का राशिफल।


बुधवार, 15 दिसम्बर, 2021 का राशिफल

मेष : वृद्ध लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। अविवाहितों के विवाह तय होने का योग है। व्यवहार कुशलता से सामाजिक मान-मर्यादा में वृिद्ध होगी। कुछ कठिनाइयों से मन में नकारात्मक विचार स्थान पायेंगे।                
बृषभ : महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन चिंतित होगा। परिजनों से भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें, अन्यथा हानि संभव।                
मिथुन : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से निकट संबंधों में आपकी अच्छी छबि बनेगी। जीवन साथी के साथ निकटता बढ़ेगी। आय के कुछ नये संसाधन बनेंगे। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।                 
कर्क : किसी महत्वपूर्ण कार्य की तैयारी में समुचित साधन व्यवस्था के लिए के मन चिंतित होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी महत्वपूर्ण कार्य में थोड़ी कठिनाई का अभास होगा।         
सिंह : नैतिक जिम्मेदारियों में आपकी सजगता काबिले तारीफ होगी। राजनीतिज्ञों की ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे। घर में खुशहाली रहेगी।      
कन्या : किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में सगे-संबंधों में का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक समस्याएं मन पर दबाव बनाएंगी। बहुत सारे अवरोधित कार्यों को हल करेंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे।         

तुला : जीवन की कठिनाइयों के कारण मन में हीन भावना न आने दें। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधियों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।           
वृश्चिक : किसी नये कार्य में मन केंद्रित होगा। कल्पनाओं  में जीना छोड़ भौतिक जीवन के अनकूल चलें। भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां हो सकती हैं। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही हानिकारक हो सकती है।        
धनु : कार्यकुशलता व सुन्दर बौद्धिक क्षमता से जीविका क्षेत्र सफलता अर्जित करेंगे। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उच्च स्तरीय लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। कुछ नई जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी।                
मकर : निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें। कार्यों की अत्याधिक ब्यस्तता से मन परेशान होगा। पुरानी समस्याओ को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। घर में खुशहाली रहेगी।          
कुंभ : किसी नये रिश्ते के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। कुछ कानूनी मामले हल होते नजर आएंगे। जीविका में कार्यकुशलता का जौहर बिखेरेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा।     
मीन : किसी नये कार्य की सार्थकता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा लेकिन प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं होंगी। अच्छी आशाएं आप में क्रियाशीलता बढ़ाएंगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment