मंगलवार, 14 दिसम्बर, 2021 का राशिफल

Last Updated 14 Dec 2021 12:00:56 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 14 दिसम्बर, 2021 का राशिफल।


मंगलवार, 14 दिसम्बर, 2021 का राशिफल

मेष : अपने इष्टदेव की आराधना करके ही कोई नया कार्य शुरु करें। आर्थिक क्षेत्र में प्रगति संभव। कोई अवरोधिक कार्य हल होगा।  अच्छे समय की शुरुआत होगी एवं कार्यक्षेत्र में कद और सम्मान बढ़ेगा।                
बृषभ : आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। सरकारी कर्मचारियों के स्थानान्तरण अथवा पदोन्नति का योग है। घरेलू कार्यों की पूर्ति में ब्यस्तता बढ़ेगी। निकट संबंधों में मृदुभाषी बने।                  
मिथुन : किसी बुजुर्ग व्यक्ति से वैचारिक मतभेद संभव। विपरीतलिंगी संबंधों में निकटता से महत्वपूर्ण कायोंर्ं में विलम्ब होगा। लेन-देन में सावधानी बरतें। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें।    
कर्क : धार्मिक कायोंर्ं में रूचि बढ़ेगी। कानूनी मामलों में मनोवांछित परिणाम मिलेंगे। विरोधियों की सक्रियता के बाद धैर्य का परिचय देंगे। आंतरिक क्षमता  पहचानते हुए सकारात्मक दिशा में सक्रिय हों।               
सिंह : मीडिया अथवा लेखन से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां संभव। शिक्षा में मनोवान्छित सफलता न मिलने से परेशान होंगे। रोजगार में चल रहे प्रयास सार्थक होंगे।


कन्या : विषम स्थितियों के मध्य महत्वपूण कार्य की पूर्ति संभव। उथल-पुथल से घबड़ाने के बजाय  विवेक से काम लें। दाम्पत्य जीवन में कटुता संभव। जिम्मेदारियों की पूर्ति में विलम्ब से चिंता संभव।      
तुला : शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्रों से जुड़े लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी। किसी प्रिय व्यक्ति से भावनात्मक कष्ट मिल सकता है। कुछ अच्छे आसार उत्साह में वृद्धि करेंगे। आ रही कठिनाइयां दूर होंगी।         
वृश्चिक : मनोबल के अभाववश प्रतिभाओं को  उजागर में अक्षम होंगे। संतान संबंधित कुछ चिंतायें थोड़ा मन को उद्वेलित करेंगी। किसी प्रियजन से अचानक भेंट के कारण उत्साह में वृद्धि होगी।              
धनु : पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में ब्यस्तता संभव।  नकारात्मक भावनाओं को त्याग सकारात्मकता पर ध्यान दें। आय-व्यय में संतुलन बनायें। कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण सौदे का लाभ उठाने में सक्षम होंगे।            
मकर : पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। काफी दिनों से अवरोधित कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। परिजनों का सान्निध्य प्राप्त होगा।             
कुंभ : जीवन साथी के स्वास्थ्य संबंधी कुछ दिक्कतें रहेंगी। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी किंतु महत्वपूर्ण कार्यों को समय से पूर्ण करें। घर में किसी मेहमान के आगमन से व्यय संभव।        
मीन : प्रयासरत् क्षेत्रो में कुछ नई उमंग की अनुभूति करेंगे। नई सफलतायें आपको आकषिर्त करेंगी। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक अथवा कलात्मक क्षेत्रों में रूचि बढ़ेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment