सोमवार, 13 दिसम्बर, 2021 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 13 दिसम्बर, 2021 का राशिफल।
![]() सोमवार, 13 दिसम्बर, 2021 का राशिफल |
मेष: नये कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र होंगे। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगी। समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी।
बृषभ: मन में किसी नई क्षेत्र को लेकर उत्साह का संचार होगा। अच्छे कार्यों से परिजनों के दिल में जगह बनाएंगे। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी।
मिथुन: अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी पूर्वाग्रह मन में निराशा पैदा करेगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ के कार्यों में न गंवाएं। निर्थक चिन्ताओं से दूर रहने की चेष्ठा करें।
कर्क: व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव। संवेदनशील शरीर ग्रहों की प्रतिकूलता से बिमार पड़ सकता है। मन को सकारात्मक दिशा दें। पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
सिंह: सब कुछ सामान्यत: ठीक होते हुए भी मन में अरुचि कर लगेगा। रोजगार में नए लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर जाना पड़ सकता है।
कन्या: मन में निराशा न पैदा होने दें। किसी की अस्वस्थता से परिवार में कष्ट का वातावरण रहेगा। प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन भाव उन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित रखेगा।
तुला: पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। कुछ भविष्य की चिन्ताएं प्रभावी होंगी। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें।
वृश्चिक: अपने मन को कुछ सकारात्मक दिशा दें। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। नये घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव।
धनु: अच्छे कार्यों द्वारा अच्छी छवि व गरिमा को प्राप्त करेंगे। वाहन अथवा किसी अचल सम्पत्ति का क्रय-विक्रय संभव। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए वर्तमान को सुधारें।
मकर: नए क्षेत्रों मे प्रयास से लाभ संभव। नए संबंधों के सहयोग से आर्थिक कठिनाईयां दूर होंगी। मस्त-मौला मन मौज मस्ती में समय व्यर्थ कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा।
कुंभ: मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी पूर्वाग्रह मन में निराशा पैदा करेगी। कुछ समस्याओं से निकलने का प्रयत्न तीव्र होगा।
मीन: अपने सुख-दुख को छोड़ परिजनों के सुख के बारे में सोचें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। आवेश में लिया गया निर्णय से पश्चाताप संभव।
Tweet![]() |