12 से 18 दिसम्बर, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 12 Dec 2021 12:24:19 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 12 से 18 दिसम्बर, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल।


12 से 18 दिसम्बर, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-अपने मन को सकारात्मक दिशा दें। बीती बातों को भूलने की चेष्ठा करें। अत्याधिक आर्थिक जिम्मेदारियों का मन पर दबाव बनेगा।  भविष्य के प्रति आशंकाएं मन पर प्रभावी होंगी। वक्त का सहयोग मजबूती से मिल रहा है। कुछ योजनाबद्ध प्रयासों की सार्थकता से मन प्रसन्न होगा। बुधवार एवं बृहस्पतिवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा।  क्रियाशीलता बाढ़ प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को परिजनों की मतानेकता से मन दुखित होगा। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकर्षण से कठिनाइयां संभव। घर-परिवार में व्यय का योग है। आलस्य का त्याग करें।
वृषभ-भावनाओं से परे व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयास करें। राजकीय कर्मचारियों के लिए समय ब्यस्ततापूर्ण होगा। नई स्थितियों से नई प्रतिभा उभरेगी। परिश्रम द्वारा कुछ नई सफलताएं प्राप्त करेंगे। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। रविवार एवं सोमवार को खानपान में सावधानी बरतें। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक भावनाओं से प्रभावित रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें।
मिथुन-किसी महत्वपूर्ण मांगलिक कार्य हेतु प्रयत्नशील होंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान होंगे। सब कुछ आपके अनुकूल हो ऐसा नहीं होता। इसलिए हर स्थिति में विवेक एवं धैर्य से काम करें। रविवार एवं मंगलवार को संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा सगे-संबंधों में कटुता की आशंका है। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को लाभ के अच्छे अवसर मन को प्रसन्न रखेंगे। आर्थिक क्षेत्र में नई योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बढ़ेंगे। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।

कर्क-इस सप्ताह कुछ विषम स्थितियां कार्यक्षेत्र में बाधक बनेंगी। संघर्ष के साथ नई सफलताएं मिलेंगी। संघर्ष व साधनाभाव के बीच जीवन की नई चुनौतियां रहेंगी। नैतिक कर्तव्यों के प्रति लापरवाही न करें। अस्थिर मन लक्ष्य के प्रति केंद्रित होने में असमर्थ होगा। स्वयं पर भरोसा रखते हुए कार्यक्षेत्र में प्रतिभाओं को प्रदर्शन कर अपनी महत्ता साबित करें। कोई महत्वपूर्ण अविरोधित कार्य हल होगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातो का बुरा न माने।    
सिंह-परिवार को एकजुट रखने में प्रयत्नशील होंगे। पुरानी गलतियों को सुधारने का अच्छा मौका है। अत: पुराने गिले-शिकवे छोड़ संबंधों को मधुर बनायें। रविवार एवं मंगलवार को मिलनसारिता से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। परिवार में कोई धार्मिक कार्य सम्पन्न होने के आसार बनेंगे। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ मिलेगा। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी भी प्रकार के कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव।  चापलूस प्रकृति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकारक हो सकती है।  
कन्या-पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाएं मन पर प्रभावी होंगी। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। रोजगार में लाभ के आसार बनेंगे। परिवार में किसी की अस्वस्थता से चिंतित होंगे। सोमवार एवं मंगलवार को नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। परिवार में गरिमा का ख्याल रखते हुए सभी यथोचित संबंधों में सौम्यता लायें। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।    
तुला-इस सप्ताह हौसले और कार्य क्षमता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। किसी विपरीतलिंग के प्रति आकर्षण तनाव का कारण बनेगा। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न बरतें। कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। ईश्वरीय आस्था से मन में सुख-शांति का आभास होगा। सोमवार एवं मंगलवार को अवरोधित कार्यों को हल करने में प्रयत्नशील होंगे। पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाओं से प्रभावित होंगे। नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। बुधवार एवं  शुक्रवार को भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन चिंतित होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए ब्यस्तता रहेगी। परिवार में किसी की अस्वस्थता से परेशान होंगे। आय से ज्यादा व्यय के कारण आर्थिक असंतुलन का भय मन को परेशान करेगा।   
वृश्चिक-दूसरों की आलोचना करना या इधर की बात उधर करने जैसी किसी भूल से आपके आपके छवि पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति में व्यय संभव। परिजनों की छोटी-मोटी बातों का बुरा न माने। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता के साथ पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु ध्यान केंद्रित करें। राजनीतिक सक्रियता से शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। रविवार एवं मंगलवार को पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में कोई निर्णय न लें। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त होगा।  
धनु-मन पूर्ण उत्साह के साथ विषम स्थितियों का सामना करने के लिए तत्पर होगा। स्वयं को रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।
सामाजिक कार्य से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। सोमवार एवं बुधवार को सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेंगी। किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। किसी नई संवेदना का प्रभाव किसी नये रिश्ते को जन्म देगा। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश से बचें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की  सक्रियता से सावधान रहें।
मकर-पारिवारिक वातावरण में  छोटे छोटे कष्टों का अभास होगा परन्तु प्रियजनों के भावनात्मक सहयोग से हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होंगे। प्रगति के नये अवसर प्राप्त होंगे। जल्दबाजी करना आपकी सबसे बड़ी कमी है, जिससे आप नुकसान उठाते हैं। सोमवार एवं मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी ब्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रतिभा निखरेगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता न मिलने से असंतोष की अनुभूति होगी। राजनीतिज्ञों के लिए थोड़ा उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है।  
कुंभ-आकस्मिक कोई जीविका संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। मन अच्छे विचारों से प्रभावित होगा। कुछ नये कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से मन चिंतित होगा। घरेलू वातावरण में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन में सुख व उत्साह में वृद्धि होगी। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे। नौकरी पेशे में लोकप्रियता व प्रभुत्व बढ़ेगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे।  
मीन-निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। यह मायावी जीवन दुख-सुख से परिपूर्ण है। अत: इसके साथ समझौता करके ही चलना पड़ता है। मौसम के परिवर्तन के अनुकूल स्वास्थ्य का ख्याल रखें। महत्वपूर्ण योजना को अंजाम देने से लोकप्रियता बढ़ेगी। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। आंतरिक संतुष्टि हेतु नैतिक कर्तव्यों के प्रति सजग हों। राजनीतिज्ञों से निकटता व सक्रियता बढ़ेगी। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। शुक्रवार एवं शनिवार को आपका मन अध्यात्मिक क्षेत्र की ओर केंद्रित होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को नौकरी के वातावरण में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment