बुधवार, 20 अक्टूबर, 2021 का राशिफल

Last Updated 20 Oct 2021 02:10:07 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 20 अक्टूबर, 2021 का राशिफल।


बुधवार, 20 अक्टूबर, 2021 का राशिफल

मेष : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पारिवारिक वातावरण उत्साहित रहेगा। दुबिधाओं को त्याग  कर सही व स्वच्छ योजनाओं पर केंद्रित हों।        
बृषभ : हंसमुख स्वभाव से आसपास के वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। घरेलू कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी।           
मिथुन : निकट संबंधों में मधुर संवाद से सुंदर छबि बनायें। सामाजिक कार्यों में आपकी भागेदारी संभव। सगे-संबंधों में व्यवहार कुशल बनें। कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से नये उत्साह का संचार होगा।          
कर्क : कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी। कार्यक्षेत्र में सगे-संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा।     
सिंह : कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओ की पूर्ति होगी। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें। परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे।        

कन्या : ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। पुराने संबंधों से लाभ संभव। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा।  नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार बनेंगे।      
तुला : जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन निराश होगा। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय अपेक्षित है। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयासरत होंगे। नयी  सफलताओं से खुद की क्षमताओं का एहसास होगा।       
वृश्चिक : कुछ मर्म-स्पर्शी घटनाएं परेशान करेंगी। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। नीरसता को मन पर हावी न होने दें। शिक्षा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ चिंतित होगा।       
धनु : वर्तमान विषम परिस्थिति में ईश्वरीय आस्था से आशा की किरण जगेगी। घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।           
मकर : तामसी व गैर सांस्कारिक कार्यों की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें। कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी।             
कुंभ : पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर मन परेशान होगा। दिनचर्या को सुधार सही दिशा की ओर केंद्रित हों। मन में नीरसता रहेगी। प्रयासरत् क्षेत्रों में संघर्ष संभव परन्तु निराशावादी विचारों को मन नें स्थान न दें।          
मीन : नकारात्मक चिंताओं को त्याग अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। नौकरी-पेशे में अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। राजनीतिज्ञों का सहयोग प्राप्त होगा। घर में खुशहाली रहेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment