मंगलवार, 19 अक्टूबर, 2021 का राशिफल

Last Updated 19 Oct 2021 02:13:40 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 19 अक्टूबर, 2021 का राशिफल।


मंगलवार, 19 अक्टूबर, 2021 का राशिफल

मेष : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। नाजुक संबंधों में भावनात्मक ताल-मेल बिठाने का प्रयत्न करें। नये कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र। नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी।                     
बृषभ : कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। निर्थक दूसरों की पीठ पीछे आलोचना न करें। विरोधियों की प्रबलता से कार्य क्षेत्र में कठिनाईयां संभव।
मिथुन : आवेश में लिया गया निर्णय से पश्चाताप संभव। दूसरों की बात इधर से उधर करना आपको शोभा नहीं देता और निर्थक दूसरों की आलोचना भी ठीक नहीं है।
कर्क : किसी विपरीत लिंगी संबंध में आकर्षण बढ़ेगा। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। कार्य क्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है।
सिंह : सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आसीम प्रतिभाओं के बावजूद भी  हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वन्चित होगा, अत: इसे सुधारें। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।              
कन्या : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। जो बीत गयी उसे भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिन्तित होंगा।
तुला : कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई-नई युक्तियां उत्पन्न होगी। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। भौतिक परिवेश ताल-मेल बिठाने में असमर्थ होगा।

वृश्चिक : आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता के दिशां में परिश्रम तीव्र होगा। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे।  जीविका क्षेत्र में नए आयाम उत्साहित करेंगे।              
धनु : दूसरों की सफलता से अपने अन्दर हीन भावना न पाले। क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर और स्थान परिवर्तन के भी योग हैं।
मकर : प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। रोजगार में कुछ आकस्मिक सफलता के योग है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होग।
कुंभ : परिजनों की छोटी-छोटी बाते दिल से न लगाएं। रोजगार के क्षेत्र में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे, परन्तु आवेश में लिया गया निर्णय हानिकारक हो सकता है।
मीन : कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। महत्वपूर्ण पारिवारिक जिम्मेदारियां मन पर दबाव डालेंगी। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment