सोमवार, 18 अक्टूबर, 2021 का राशिफल

Last Updated 18 Oct 2021 02:28:57 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 18 अक्टूबर, 2021 का राशिफल।


सोमवार, 18 अक्टूबर, 2021 का राशिफल

मेष: किसी खास मुद्दे को लेकर परिजनों के मतभेद का सामना करना पड़ेगा।ीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त  होने के आसार बन रहे हैं।
बृषभ: अत्यधिक भावुकता से भावनात्मक शोषण की भी आशंका है। अच्छे अवसरों का लाभ उठाने में सक्षम होंगे। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन का अनुसरण करें।                   
मिथुन: भावुकता वश किसी संबंधी की बातें मन को कष्ट पहुचा सकतीं हैं। अपने भाग्य को कोसना छोड़ अपने समय को सकारात्मक दिशा दें। कार्य क्षेत्र में नए आसारों से उत्साहित होंगे।           
कर्क: आपकी स्थितियों में आकस्मिक सुधार के आसार बन रहे हैं। बहुत दिनों से अवरोधित कोई कार्य हल होता नजर आएगा। मजाकिया स्वभाव आस-पास के वातावरण में महत्ता बढ़ाएगा।
सिंह: आपमें दूसरों को आकषिर्त करने की अभूतपूर्व क्षमता है इसका भरपूर लाभ मिलेगा। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिन्तित होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होंगे।       
कन्या: भौतिक सुख-साधनों की लालसा में व्यय के योग हैं। असामाजिक तत्वों से दूरी बनाएं। रोजगार के क्षेत्र में हर संघर्ष पर विजय आने वाली बड़ी सफलता का आगाज कर रही है।             
तुला:  भावुकता वश संबंधों में भावनात्मक शोषण की आशंका है। पूर्वाग्रह वश अपने निकटस्थ संबधों के बारे में गलत धारणा पालना ठीक नहीं। कल्पनाएं साकार होती नजर आएंगी।

वृश्चिक: परिश्रम से आर्थिक लाभ के योग हैं। जीवन में नीरसता को कम करने के लिए मन को सकारात्मक दिशा दें। भौतिक व तामसिक जगत से प्रभावित मन भविष्य को लेकर चिन्तित होगा।
धनु: मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि तो होगी परन्तु इससे अभिमानी न बनें। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। अपने अन्दर नयी उर्जा की अनुभूति करेगा। लेकिन बिगड़े हुए संबंधों को सुधारने की चेष्ठा करें।            
मकर: महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति के आसार बनेंगे। सामाजिक मान-सम्मान व वर्चस्व में वृद्धि होगी। व्यावसायिक क्षेत्र की प्रतिभा में निखार आयेगा।          
कुंभ: नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक होगा। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिन्तित होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी।   
मीन: प्रणय संबंध के प्रति मन केन्द्रित होगा। शासनसत्ता का लाभ मिलेगा। जीविका क्षेत्र में परिश्रम सार्थक होगा। कोई अवरोधित काम के प्रति मन विशेष रूप से चिन्तित होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment