17 से 23 अक्टूबर, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 17 Oct 2021 12:57:01 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 17 से 23 अक्टूबर, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल।


17 से 23 अक्टूबर, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-नई स्थितियों से प्रतिभा निखरेगी। कुछ विषम स्थितियां कार्यक्षेत्र में बाधक बनेंगी। मन कई तरह की इच्छाओं से प्रेरित हो, उसे फलित करने हेतु तत्पर रहेंगे। धार्मिक अथवा सामाजिक कार्य से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बुधवार एवं बृहस्पतिवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। क्रियाशीलता द्वारा प्रगति संभव। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को परिजनों की मतानेकता से मन दुखित होगा। भविष्य के प्रति आशंकाएं मन पर प्रभावी होंगी। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकर्षण से कठिनाइयां संभव। घर-परिवार में व्यय का योग है। आलस्य का त्याग करें।
वृषभ-उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। अत्याधिक व्यय से मन चिंतित होगा। कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। बहुत दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए समय व्यस्ततापूर्ण होगा। आकस्मिक कोई जीविका संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। रविवार एवं मंगलवार को पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में कोई निर्णय न लें। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त हो सकता है।
मिथुन-इस सप्ताह दूसरों की आलोचना करना छोड़ स्वयं को रचनात्मक व अच्छे कार्य में केंद्रित करें। संघर्ष के साथ नई सफलताएं मिलेंगी। मन पूर्ण उत्साह के साथ कठिन से कठिन समस्यओं का सामना करने के लिए तत्पर होगा। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। महत्वपूर्ण क्षेत्र में विवेक से काम लें। रविवार एवं मंगलवार को संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा संबंधों में कटुता की आशंका है। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को लाभ के अच्छे अवसर प्रसन्न रखेंगे। आर्थिक क्षेत्र में नई  योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बढ़ेंगे।

कर्क-सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। पुरानी समस्याएं हल होंगी। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। स्वयं पर भरोसा रखते हुए कार्यक्षेत्र में प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपनी महत्ता साबित करें। महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना अरुचिकर लगेगा। प्रगतिशील विचारों से मन प्रभावित होगा। नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं से घिरा मन ईर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित करेगा। परिजनों की बातों का बुरा न माने।  
सिंह-सामाजिक संबंधों में अलगाव जैसी स्थिति अवसादित कर सकती है। प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव किंतु बुद्धिमत्ता पूर्वक स्थितियों का सामना कर लेंगे। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से चिंता होगी। घर में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन सुख व उत्साह से परिपूर्ण रहेगा। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे। नौकरी में लोकप्रियता व प्रभुत्व बढ़ेगा।    कन्या-अपनी गरिमा का ख्याल रखते हुए सगे-संबंधियों के बीच सौम्यता लायें। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वपूर्ण कार्यों में कठिनाई से मन नकारात्मकता से प्रभावित  होगा। परिश्रम द्वारा कुछ नई सफलताएं मिलेंगी। नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। उच्चस्तरीय लोगों से संबंध बनेंगे। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।   
तुला-कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के साथ पारिवारिक दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु केंद्रित हों। परिवार को एकजुट रखने व प्यार का संचार करने में प्रयत्नशील रहेंगे। परिवारिक वातावरण में रह-रहकर छोटे-छोटे कष्टों का अभास होगा किंतु प्रियजनों के सहयोग से हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होंगे। सोमवार एवं मंगलवार को अवरोधित कायार्ें को हल करेंगे। ईरीय आस्था से मन में शांति रहेगी। अपने हौसले और कार्य क्षमता द्वारा प्रगति संभव। बुधवार एवं शुक्रवार को भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु प्रयत्नशील होंगे। राजकीय कर्मचारी व्यस्त रहेंगे। परिवार में किसी की अस्वस्थता से परेशान होंगे। आय से ज्यादा व्यय आर्थिक असंतुलन का कारण बनेगा।    
वृश्चिक-बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। इस सप्ताह सब कुछ ठीक होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। भविष्य के प्रति नकारात्मक चिंताएं रहेंगी। रोजगार में लाभकारी अवसर मिलेंगे। रविवार एवं सोमवार को थोड़ा खानपान में सावधानी बरतें। भावनाओं से परे व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। उच्चस्थ संबंधों के बल पर विरोधियों पर वर्चस्व स्थापित करेंगे। राजनीतिज्ञों की शासन-सत्ता पर पकड़ मजबूत होगी। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें।   
धनु-साधनाभाव के बीच नई चुनौतियां रहेंगी। मन नये कार्यों पर केंद्रित होगा किंतु अस्थिर मन किसी कार्य पर केंद्रित होने में असमर्थ होगा।
दूसरों की आलोचना करना या इधर-उधर की बात करने से आपकी छबि कुप्रभावित होगी। माता के सहयोग से आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। रविवार एवं मंगलवार को परिवार में धार्मिक कार्य पूर्ण होने का योग है। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी प्रकार के कानूनी मामलों में लापरवाही न बरतें। किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। चापलूस लोगों से दूरी बनायें।
मकर-नैतिक कर्तव्यों के प्रति लापरवाही न करें। कोई महत्वपूर्ण अविरोधित कार्य हल होगा। कुछ नये कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। पुरानी गलतियों को सुधारने का अच्छा मौका है। अत: पुराने गिले-शिकवे छोड़ संबंध मधुर बनायें। सोमवार एवं मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता न मिलने से मन असंतोष की अनुभूति करेगा। राजनीतिज्ञों के लिए थोड़ा उथल पुथल का समय हो सकता है।   
कुंभ-प्रतिभावान होने के साथ यदि आप थोड़ा एक्सप्रेसिव बनेंगे तो सफलता जल्द मिलेगी। किसी महत्वपूर्ण योजना को अंजाम देने से लोकप्रिय होंगे। ऐसा नहीं हो सकता कि सब कुछ आपके अनुकूल हो। अत: हर स्थिति में विवेक से काम लें। सोमवार एवं बुधवार को रचनात्मक व सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आकस्मिक कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता तो बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। आपका गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: उपरोक्त स्वभाव को सुधारें। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।
मीन-पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाएं मन पर प्रभावी होंगी किंतु यह वर्तमान को प्रभावित कर रही हैं। राजनीतिज्ञों को कुछ आकस्मिक लाभ मिल सकता है।  जीवन में जल्द ही कठिनाइयां समाप्त होंगी। कुछ खराब ग्रहों की प्रबलता से तामसी प्रवृत्ति बढ़ेगी। परिजनों के छोटी-मोटी बात का बुरा न माने। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा।  रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। नौकरी में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। भौतिक सुख में वाृद्धि होगी। सोमवार एवं मंगलवार को आपका मन अध्यात्मिक क्षेत्र की ओर केंद्रित होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को नौकरी के वातावरण में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। मौसम के अनुकूल अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment