बृहस्पतिवार, 21 अक्टूबर, 2021 का राशिफल

Last Updated 21 Oct 2021 12:58:23 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 21 अक्टूबर, 2021 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 21 अक्टूबर, 2021 का राशिफल

मेष : उच्च महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम हेतु प्रेरित करेंगी। भावनाओं से उद्वेलित मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है।
बृषभ : भौतिक महत्वाकांक्षाएं अभाव का एहसास कराएंगी। परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन में चिंता संभव।
मिथुन : महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी। श्रेष्ठजनों से नजदीकियां पैदा होंगी। कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।
कर्क : किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार से आपकी गरिमा में वृद्धि होगी। पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी।
सिंह : भविष्य संबंधी चिंताएं मन में नकारात्मक विचार लाएंगी। किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। परिजनों से भावनात्मक कष्ट संभव। पूर्वाग्रहवश मन में संबंधों के प्रति नकारात्मक को न पालें।
कन्या : महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में अर्थिक सुदृढ़ता हेतु प्रेरित करेंगी। सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी।

तुला : कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। निकट संबंधों के प्रति चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी।
वृश्चिक : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेेंगे। भावना प्रधान मन सगे-संबंधियों के प्रति चिंतित होगा। भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टप्रद होंगी। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।
धनु : निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। भावनाओं पर नियंतण्ररख अपने दायित्वों के प्रति सजग होना,  प्रगति का सूचक है। उच्छृंखलता व ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव होगा।
मकर : मन नीरसता से प्रभावित रहेगा। कोई नई इच्छा बलवती होगी। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। असंयमित शब्दों का प्रयोग सगे-संबंधियों के बीच कटुता ला सकता है।
कुंभ : नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है।
मीन : जीविका क्षेत्र में मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। आवेश व उच्छृंखलता पर नियंतण्ररखें। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment