सोमवार, 4 अक्टूबर, 2021

Last Updated 04 Oct 2021 02:42:16 AM IST

जानिए आज सोमवार, 4 अक्टूबर, 2021 का राशिफल


सोमवार, 4 अक्टूबर, 2021

मेष: नई कठिनाईयों का बोध हो सकता है। बिगड़े हुए संबंधों में सुधार के लिए अच्छी भावना और निष्ठा पूर्वक संलग्नता की आवश्यकता है। अपने अंदर कुछ नये उत्साह व कार्य
क्षमता की अनुभूति करेंगे।               
बृषभ : नये कार्यो के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र। महत्वपूर्ण कायरे में लापरवाही न करें अन्यथा बाद में पश्चताना पड़ सकता है। सामाजिकता व पारिवारिक जिम्मेदारियों का
निर्वहन करने में व्यस्त रहेंगे।
मिथुन :  पुरानी बातों को सोचने से कोई फायदा नहीं है।  संवेदनशीलता पर नियंत्रण करें। तामसिक एवं खराब प्रवृति के लोगों से दूरी बनाये। कार्य क्षेत्र में आपकी महत्ता बढ़ेगी।    
कर्क : कुछ असामान्य स्थितियां नकारात्मक चिन्ताओं को उत्पन्न करेंगी। परिवार में श्रेष्ठ जनों का सम्मान करें। सूझ-बूझ के साथ आप व्यय करें। भौतिकता आपको अपनी ओर
आकषिर्त करेगी।               
सिंह : बेकार के कायरे में व्यस्तता से मन खिन्न होगा। मजाकिया व हंसमुख स्वभाव दूसरों को आकषिर्त करेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के परिणाम के प्रति मन चिन्तित हो सकता
है।
कन्या : प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों से मन खिन्न होगा, संबंधों के लाभ से समस्याओं का समाधान होगा। मन अध्यात्म की ओर झुकेगा। संबंधों में मर्यादा का ख्याल रखें। मन में
नकारात्मक चिन्ताएं परेशान करेंगी।
तुला : कुछ कार्य क्षेत्र में व्यस्तता से मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। नई दिशा में आपकी योजना आपको ऊर्जावान बनाएंगी पर लेन-देन में सावधानी बरतें।
वृश्चिक : किसी संबंध में प्रगाढ़ता नीजी संबंधों में कटुता पैदा कर सकती है। अच्छा होगा कि परिजनों के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें। व्यवसाय में समुचित व्यवस्था के लिए मन
प्रयत्नशील होगा।
धनु : कुछ चिन्ताएं मन पर प्रभावी होगी मन में सकारात्मक विचारों की उत्पत्ति होगी। कोई महत्वपूर्ण कार्य में आप केन्द्रित हो सकतें हैं। परन्तु दूसरों की आलोचना छोड़ स्वयं का
आकलन करें।               
मकर : कोई मुद्दा विवाद का कारण बन सकता है। शिक्षा में लापरवाही न बरतें।  लक्ष्यहीनता जीवन को अरुचिकर कर रही है अत: इसे बदलें। जीवन साथी से मधुर वाणी का उपयोग
करें।          
कुंभ :  प्रयासरत् क्षेत्र में कोई असफलता मानसिक अवसाद जन्म दे सकती है। चापलूस तथा धूर्त या खराब प्रवृति के लोगों से दूर रहें। मन को खराब विचारों से दूर रखें। आवेश में
कोई कार्य न करें।
मीन :वर्तमान में कठिनाईयों से सामना करने का समय है। संबंधों में कोई मुद्दा कटुता ला सकता है तथा वाणी में संयम् रखते हुए हर बात को मधुरता पूर्वक प्रस्तुत करें। अपने अन्दर
धैर्य व साहस बनाए रखें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment