जानिए मंगलवार, 5 अक्टूबर, 2021 का राशिफल

Last Updated 05 Oct 2021 12:01:21 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 5 अक्टूबर, 2021 का राशिफल।


राशिफल

मेष : व्यवहार कुशलता आपके व्यकित्व की सबसे बड़ी पूजी है। आर्थिक समस्याएं परेशान करेंगी। नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा।            
बृषभ : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। मन कुछ असमान्यताओं का शिकार हो सकता है। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयास करें।
मिथुन : काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी आपका हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें।                        
कर्क : आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे।  स्वाभिमानी व्यवहार लोकप्रियता दिलाने में सहायक होगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।               
सिंह : ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। नियोजित प्रयास द्वारा कोई बड़ी सफलता अर्जित करेंगे। कार्यक्षेत्र में अनवरत् व्यस्तता रहेगी।                 

कन्या : स्वाभिमानी स्वभाव व्यावहारिक जगत के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। पुरानी घटनाओं के स्मरण से कष्ट संभव। भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं।                  
तुला : नये संबंधियों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। पुरानी स्थितियों में सुधार संभव। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नीरसता लाएंगी। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।             
वृश्चिक : मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे। गुणवत्ता व बुद्धिमत्ता से पुरानी समस्याओं का समाधान करने में सक्षम होंगे। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर उत्साहित दिखेंगे।                
धनु : सगे-संबंधियों के बीच आलोचनात्मक रवैया छबि पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव।             
मकर : मस्त-मौला मन व्यर्थ के कार्यों में समय जाया कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा। भौतिक आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। समस्याओं के समाधान से उत्साहित होंगे। रोजगार लाभ संभव।         
कुंभ : पुरानी बातों को भूल वर्तमान के साथ समझौता करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम हेतु केंद्रित होंगे। हर स्थिति का बड़ा ही नम्रतापूर्वक समना कर अच्छे व्यक्तित्व के परिचायक बनें।              
मीन : विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतें संभव। कल्पनाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। मित्रवत संबंधों का लाभ मिलेगा। कोई संबंध परिवार में विवाद का कारण बन सकता है।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment