बुधवार, 6 अक्टूबर, 2021 का राशिफल

Last Updated 06 Oct 2021 12:06:49 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 6 अक्टूबर, 2021 का राशिफल।




बुधवार, 6 अक्टूबर, 2021 का राशिफल

मेष : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी।  पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। पारिवारिक वातावरण में उत्साह का माहौल रहेगा। नई सफलताओं से खुद की क्षमताओं का एहसास होगा।            
बृषभ : कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी। परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार बनेंगे।           
मिथुन : निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छबि बनायें। धार्मिक एवं अध्यात्मिक कार्यों की ओर मन केंद्रित होगा। सगे-संबंधों में व्यवहार कुशल बने। घर में बैठे-बैठे उबन होगी।               
कर्क : मन को रचनात्मक कार्य में लगायें। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से नये उत्साह का संचार करेगा। क्रोध पर नियंत्रण करें।     

सिंह : भविष्य की चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। नित्य घर में खालीपन परेशान करेगा। परिजनों की सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।              
कन्या : संतान एवं संतानोत्पत्ति हेतु प्रयत्न सार्थक होंगे। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। बीती बातों को भूलने की चेष्ठा करें। खाली समय का पूर्ण उपयोग करें।          
तुला : जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय अपेक्षित है।  परिजनों के बीच सब कुछ सामान्य होगा परन्तु कुछ भावनाएं मन को परेशान करेंगी।         
वृश्चिक : मन को ज्यादा से ज्यादा सकारात्मक व रचनात्मक दिशा देने का प्रयास करें। यह समय ईश्वरीय आस्था एवं सामाजिक कार्यों का कहा जाएगा। अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें। आलस्य का त्याग करें।       
धनु : प्रयासरत् क्षेत्रो में संघर्ष संभव परन्तु निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें। घरेलू दायित्वों की पूर्ति में सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी। अन्तमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें।                
मकर : कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। परिजनों के बातों को महत्व न दें। मन को कुछ रचनात्मक कार्य में ब्यस्त रखें। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं।     
कुंभ : आपकी रचनात्मकता को साकार रूप देने से आपकी महत्ता बढ़ेगी। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन को परेशान करेंगी। बीती हुई बातों को भूलने की चेष्ठा करें। यह समय काफी अच्छा कहा जाएगा।     
मीन : कुछ आर्थिक समस्याओं को लेकर मन परेशान होगा। नौकरी-पेशे में अधिकारियो व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। नकारात्मक चिंताओं को त्याग कर अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment