बृहस्पतिवार, 7 अक्टूबर, 2021 का राशिफल

Last Updated 07 Oct 2021 12:53:17 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 7 अक्टूबर, 2021 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 7 अक्टूबर, 2021 का राशिफल

मेष : भौतिक आकाक्षाएं अभाव का एहसास करायेंगी।  भावनाओं से उद्वेलित मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। कुछ भविष्य संबंधी चिंताएं मन में नकारात्नक विचार ला सकती हैं।   
बृषभ : अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों की सकुशल पूर्ति करने में सक्षम होंगे। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन में चिंता रहेंगी। परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं।          
मिथुन : महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव।
कर्क : पुराने संबंधों से लाभ संभव। तामसी व गैर सांस्कारिक कार्यों की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगावें। मन नकारात्मक चिंताओं से बोझिल होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा।             

सिंह : सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। कठिन एवं विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। घर में खुशहाल वातावरण रहेगा।           
कन्या : भावनाओं पर नियंत्रण रख अपने दायित्वों के प्रति सजग होना, आपकी प्रगति का सूचक है। परिजनों का सान्निध्य प्राप्त होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा।
तुला : किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। परिजनों से भावनात्मक कष्ट संभव। किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। उच्छृंखलता व ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा।           
वृश्चिक : पारिवारिक वातावरण उत्साहपूर्ण होगा। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी।               
धनु : किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाता है। इसे सुधारें। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।
मकर : नये संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। कुछ नयी अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए चिंतित होगे। आवेश पर काबू रखें।
कुंभ : नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे।
मीन : परिजनों का सान्निध्य प्राप्त होगा।  परिजनों में सिर्फ मधुर संवाद पर जोर दें। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां  आर्थिक सुदृढ़ता हेतु प्रेरित करेंगी। रोजगार में लाभकारी स्थिति से मन प्रसन्न रहेगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment