3 से 9 अक्टूबर 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 03 Oct 2021 12:01:07 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 3 से 9 अक्टूबर 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल।


3 से 9 अक्टूबर 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगा। अपने अन्दर धैर्य व वाणी में मधुरता लावें। मित्र के भेंष में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहे। कार्यकुशलता व प्रतिभा का जौहर बिखेरेंगे और कार्य क्षेत्र में अच्छी सफलताएं अर्जित करेंगे। संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से निकटता बढ़ेगी। पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगा। सोमवार व मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर जाना पड़ सकता है। कोई रोजगार संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। शिक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र मे चल रहे प्रयत्न सार्थक होगा।  शुक्रवार व शनिवार को किसी बिपरीतलिंगी संबंध से निकटता छवि पर बुरा प्रभाव डाल सकता है अत: सतर्क रहें।
वृषभ-कुशल बौद्धिक क्षमता व मनोवल द्वारा हर समस्याओं का सुन्दर ढंग से हल करेंगे। कुछ विशेष सफलताओं के आसार बनेंगे। अच्छी भावनाएं मकसद सफलता दिलाऐंगी। जीवन की झोली में सुख-दुख दोनों है परन्तु आत्मविश्वास के साथ सभी स्थितियों से ताल-मेल बिठाने वाला ही सफल होता है।  महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वलित करेंगी। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी का वातावरण सुखद लगेगा। रविवार व सोमवार को आकस्मिक कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बहुत दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। उत्साह में वृद्धि होगी। आय के साधन सुलभ होंगे।
मिथुन-निराशावादी बिचार योजनाओं की सार्थकता मे बाधक है। भावनात्मक अपेक्षाए कष्टकारी हो सकती है। उच्च स्तरीय संबंधों का सानिध्य व सहयोग प्राप्त होगा। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता लावें। दूसरों में कमियां ढूढ़ने के बजाए अपने दायित्वों एवं भविष्य पर केन्द्रित होवे। संबंधों में महत्वाकांक्षाएं उद्वेलित कर सुखों से वंचित करेंगी। ब्यावसायिक लाभ के आसार से मन मे उत्साह का संचार होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन के अनुरुप चलें। रविवार व सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से मन चिन्तित होगा। घरेलू वातावरण छोटे-मोटे तनाव की आशंका है।

कर्क-नई अभिलाषाएं मन मे जागृत होंगी। मन महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्वों पर केन्द्रित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों मे आलस्यवश लापरवाही न करें। मन को रचनात्मक कार्यों में केन्द्रित करें।  सामाजिक व मांगलिक क्रिया-कलापों में आपकी व्यस्तता संभव। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहे। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। राजनैतिक क्षेत्र के ब्यक्तियों को थोड़े कठिनाई का ऐहशास होगा। नौकरी पेशे में लोकप्रियता व प्रभुत्व बढ़ेगा। रविवार व मंगलवार को भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। माता अथवा निकटस्थ व्यक्ति के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा।
सिंह-सभी चिन्ताओं को त्याग कैरियर के प्रति सजग हों। किसी महत्वपूर्ण दायित्व के प्रति सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ति के चिन्तित होगा।  परिजनों को लेकर मन थोड़ा चिन्तत होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें। हौसले और कार्य क्षमता द्वारा प्रगति के ओर अग्रसर  होंगे। सन्तान संबंधी चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। स्वत: के स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी अपेक्षित है। राजनीतिज्ञों की तीव्र सक्रीयता उनके प्रयासों को सार्थक करेगी। रविवार व सोमवार को दायित्वों के पूर्ति हेतु प्रयत्नशील मन समुचित साधनाभाव वश चिन्तित होगा। विद्यार्थियों के मन में नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी ला सकती हैं।
कन्या-पूर्वाग्रहवश दूसरों की आलोचना करना व्यक्तित्व पर कुप्रभावी होगी। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। संबंधों के सुख के लिए पारदर्शी बने, और समर्पण भाव लावें। पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगा। उच्च मनोवल व बौद्धिक क्षमता द्वारा नियोजित परिश्रम कर आय व्यय में संतुलन व कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी अपने हर दायित्वों को पूर्ण करने में सफल होंगे। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों की पूर्ति मे अर्थाभाव अवरोधक होगा। सोमवार व बुद्धवार को पुरानी घटनाओं के स्मरण मन में कष्ट संभव। अत्यधिक व्यय से मन चिन्तित होगा। ़किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी व्यक्तियों से सलाह लेवें।
तुला-तमाम जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु धन संचय के लिए मन प्रयत्नशील होगा। व्यावसायिक संबंधों से लाभ के आसार भी दिखेंगे। किसी प्रकार की कानूनी कठिनाईयों की आशंका है अत: सतर्क रहें। किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति को लेकर मन आशंकित रहेगा।  घर-परिवार मे किसी अभिभावक की अस्वस्तता से मन चिन्तित होगा। रविवार एवं सोमवार को अभिभावकों के भावनात्मक सहयेग से उत्साह में वृद्धि होगी। मन अच्छे विचारें से प्रभावित होगा।  किसी नई विषय अथवा ज्ञानार्जन के प्रति मन आकषिर्त होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता मे परिश्रम तीव्र होगा। आपका उच्च कल्पनाशील मन नयी सुन्दर कल्पनाओं से ओतप्रोत रहेंगे।
वृश्चिक-अच्छी आशाओं के साथ योजनाओं को फलीभूत करेगें। कार्य क्षेत्र में विरोधियों के सक्रीयता से सावधान रहें।  रोजगार में बहुत दिनों से कोई अवरोध के समाप्त होने के आसार है। मन इधर-उधर की बातों में बिचलित होंगा। आपका गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है, अत: उसमें सुधार लावें। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण अनुकूल होगा। उच्चस्तरीय व्यक्ति से निकटता बढ़ेगी। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।  रविवार व सोमवार को परिजनों की छोटी-छोटी बात का बुरा न माने। भावावेश में किये गये कार्य से कष्ट संभव। लापरवाही वश असफलताओ का जिम्मेदार परीस्थितियों ठहराना ठीक नही है।
धनु-इस सप्ताह संघर्ष व परिश्रम से पुराने समस्याओं पर विजय प्राप्त करेंगे। खराब व चापलूस प्रकृति के लोगों से  निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। किसी नए संबंध के प्रति मन उत्साहित होगा। किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। आपका मन कार्य-पेशे मे पूर्ण रूप से केन्द्रित होगा। निर्थक दूसरों के मामले में न पड़े। पीठ पीछे दूसरों की आलोचना भी न करें। उच्छृंखलता पर काबू कर दायित्वो के प्रति सजग हो। वाणि में मधुरता लावें और रिश्तों में सहज बनें। भौतिक आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिन्तित होगा।
मकर-भावुक्ता पर नियंत्रण करे अन्यथा भावनात्मक शोषण के शिकार हो सकते है। नई अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। शासन-सत्ता के क्षेत्र में सक्रीयता से लोकप्रियता बढ़ेगी। नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक हो सकता है। कठिनाईयां व नकारात्मक चिन्ताएं परेशान करेंगी। जीवन साथी से बैचारिक मतभेद पैदा कर सकता है। किसी महत्वपूर्ण वस्तु के खोने का भय परेशान करेगा। अविवाहितों के विवाह संबंधी प्रक्रियाएं गति पकड़ेंगी। राजनीतिकों अथवा राजकीय क्षेत्रो से जुड़े व्यक्तियों को प्रयासरत क्षेत्र में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। सोमवार व मंगलवार का नवीन योजनाओं कों सम्पादित करने हेतु समुचित उर्जा की अनुभूति होगी।
कुंभ-महत्वपूर्ण कार्य के संपन्न कराने में परिजनो की परिश्रम से मन में असन्तुष्टी संभव। नई आशंकाएं मन को परेशान कर सकती है। आपनी क्रियाशीलता व प्रगति के ओर अग्रसर होंगे। महत्वपूर्ण दायित्वो की पूर्ति हेतु समुचित व्यवस्था के लिए मन चिन्तित होगा। अच्छे व प्रगतिशील विचारों से मन प्रभावित होगा। समय-समय पर विविध प्रकार की भावनात्मक व मानसिक कठिनाईयां संभव, परन्तु कुछ ग्रहों की अनुकूलता हर परिस्थिति का सामना करने की क्षमता प्रदान करेगा। नई रुचि नए व्यक्तित्व के निर्माण मे सहायक होगी। रविवार व सोमवार को निकट संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बृहस्पतिवार व शुक्रवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
मीन-कुछ नई चिन्ताएं मन प्रभावी होंगी। बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में  छवि को कुप्रभावित करता है अत: इसमें सुधार लावें। भौतिक सुख-सुविधाओं के प्रति आकांक्षी मन उसकी प्राप्ती हेतु लोलुप होगा। कठिनाईयों के दौर से निकलने का समय आ गया है। अब सही दिशा में सकारात्मक प्रयत्न की आवश्यकता है। किसी महत्पूर्ण कार्य के परिणाम के प्रति जिज्ञासा प्रबल होगी। राजनीतिज्ञों के लिए ग्रहो की अनुकूलता सहायक होगी। आर्थिक रुप से आत्मनिर्भरता की इच्छा प्रबल होगी। रविवार व सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ति के लिए मन चिन्तित होगा। घर-परिवार मे किसी की अस्वस्थता से मन चिन्तित होगा। बृहस्पतिवार व शनिवार को  बिद्यार्थियों की सफलताएं उत्साह में वृद्धि करेगा।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment