शनिवार, 2 अक्टूबर, 2021

Last Updated 02 Oct 2021 01:03:13 AM IST

जानिए आज शनिवार, 2 अक्टूबर, 2021 का राशिफल


शनिवार, 2 अक्टूबर, 2021

मेष : किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन में चिंता होगी। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष
निकटता की अनुभूति करेंगे।
बृषभ : सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार से अपनी गरिमा को सुधारें। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।
मिथुन : भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्मक विचार ला सकती हैं। शासन-सत्ता की दिशा में केंद्रित लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में
मनोवान्छित सफलता मिलने के आसार हैं।           
कर्क : कुछ नयी अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। श्रेष्ठजनों से नजदीकियां पैदा होंगी। भावनाव से उद्वेलित आपका मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। जीवन
साथी का सहयोग मिलेगा।               
सिंह : सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में आर्थिक सुदृढ़ता के लिए मन प्रयत्नशील होगा। रोजगार क्षेत्र में आपकी महत्वपूर्ण
योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी।           
कन्या : बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता ला सकता है। पिता के सहयोग से विषम स्थिति में राहत मिलेगी। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन
कोई गलत निर्णय ले सकता है।
तुला : पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधियों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाता है। इस आदत को छोड़े। जीवन साथी के स्वास्थ्य
के प्रति सतर्कता बरतें।                 
वृश्चिक : भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहसास कराएंगी। अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कायरें की सकुशल पूर्ति करते हेतु सक्षम होंगे। परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं
कष्टकारी हो सकती हैं।          
धनु : नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं
आपको उद्वेलित करेंगी।        
मकर : भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। जीविका क्षेत्र में आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन चिंतित होगा। कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी।
शिक्षा-प्रतियोगिता में परिणाम का लाभ प्राप्त होगा।           
कुंभ : किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। उच्च महत्वाकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम हेतु प्रेरित करेंगी। परिजनों से भावनात्मक कष्ट हो सकता है। किसी की
कटु वाणी मन को दुखित कर सकता है।           
मीन : नये संबंधों के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। भावनाओं पर नियंतण्ररख अपने दायित्वों के प्रति सजग होना, आपकी प्रगति का सूचक है। उच्छृंखलता व ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में
एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment