शुक्रवार, 1 अक्टूबर, 2021

Last Updated 01 Oct 2021 02:47:50 AM IST

जानिए आज शुक्रवार, 1 अक्टूबर, 2021 का राशिफल


शुक्रवार, 1 अक्टूबर, 2021

मेष : कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित
होगा।             
बृषभ : भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय संभव। पुराने संबंधों से लाभ होगा। दुबिधाओं को त्याग कर सही व स्वच्छ योजनाओं पर केंद्रित हों। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में
निराशा संभव।           
मिथुन : घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से कार्य पूर्ण होंगे। आपकी महत्ता बढ़ेगी। विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। सामाजिक
सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।         
कर्क : परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। आवेश व उच्छृंखलता पर नियंतण्ररखें। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी
पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी।             
सिंह : किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। प्रयासरत् क्षेत्रों में संघर्ष संभव परन्तु निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें। कुछ नई
इच्छाएं बलवती होंगी।
कन्या : कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें। नौकरी-पेशे में सहकर्मियो के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। कुछ भौतिक
आकांक्षाएं सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी।      
तुला : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। नई सफलताओं से खुद की क्षमताओं का एहसास होगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी।
पारिवारिक वातावरण में उत्साहित माहौल रहेगा।          
वृश्चिक : परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार हैं। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू
कायरे में ब्यस्तता बढ़ेगी।          
धनु : सामाजिक व मांगलिक कार्यक्रमों में आपकी भागेदारी संभव। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छबि बनायें। सगे-संबंधों में व्यवहार कुशल बने। कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न
की सार्थकता से उत्साहित होंगे।  
मकर : शासन-सत्ता के लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। मजाकिया स्वभाव से वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे। कार्यक्षेत्र में
सगे-संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा।             
कुंभ : नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। शिक्षा में समुचित परिश्रम करने में
असमर्थ मन चिंतित होगा।
मीन : नकारात्मक चिंताओं को त्याग अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं
कष्टकारी होंगी। गैर सांस्कारिक कायरें को रोकें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment