बृहस्पतिवार, 30 सितम्बर, 2021

Last Updated 30 Sep 2021 12:58:08 AM IST

जानिए आज बृहस्पतिवार, 30 सितम्बर, 2021 का राशिफल


बृहस्पतिवार, 30 सितम्बर, 2021

मेष : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल  चलने का प्रयत्न करें। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। प्रतिभाओ के बावजूद भी हीन भाव प्रतिभाओं के लाभ से
वंचित करेगा।        
बृषभ : नये कार्यो के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। नयी घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। जीवन
साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।         
मिथुन : नये क्षेत्रों मे प्रयास से लाभ संभव। समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी। नये संबंधियो के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। जीवन साथी का स्नेह
ऊर्जावान बनायेगा।        
कर्क : सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। रोजगार में लाभ के नये अवसर मिलेंगे। पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक स्थिति में सुधार होने के
आसार हैं।         
सिंह : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन को निराश करेगी।   
कन्या : मन को सकारात्मक दिशा प्रदान करें। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन को परेशान करेंगी। अपने सुख-दुख को छोड़ परिजनों के सुख के बारे में सोचें। घर में लाभकारी स्थिति
रहेगी।      
तुला : महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर जाना पड़ सकता है। भाग्य से प्राप्त अच्छी-बुरी सभी परिस्थितियों के साथ समझौतावादी बने रहने का प्रयास करें। किसी की अस्वस्थता को
लेकर परिवार में कष्टप्रद वातावरण होगा।        
वृश्चिक : महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन को निराश करेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। जीवन
साथी का स्नेह मिलेगा।      
धनु : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। मस्त-मौला मन ब्यर्थ के कायरे में समय जाया कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र
होगा।
मकर : किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। संवेदनशील शरीर ग्रहों की प्रतिकूलता से बीमार पड़ सकता है। घर में खुशहाल
वातावरण रहेगा।       
कुंभ : मूल्यवान समय को ब्यर्थ के कार्यों में न गंवाए। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव। रोजगार क्षेत्र में अति ब्यस्तता रहेगी
किंतु जरूरी कार्य समय से पूरे करें।      
मीन : पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए वर्तमान को सुधारने का प्रयास करें। अच्छे कायरें से परिजनों के दिल में जगह बनाने का प्रयास करें। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में
लापरवाही न बरतें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment