बुधवार, 29 सितम्बर, 2021

Last Updated 29 Sep 2021 07:20:07 AM IST

जानिए आज बुधवार, 29 सितम्बर, 2021 का राशिफल


बुधवार, 29 सितम्बर, 2021

मेष : परिजनों के सुख-दुख से प्रभावित मन परिवार को संजोने में केंद्रित होगा। खाली समय में स्वयं को सकारात्मक दिशा दें। कुछ अच्छे आसार मन में उत्साह का संचार करेंगे। मन को ईश्वरीय आस्था में केंद्रित करें।           
बृषभ : नाजुक संबंधों में कष्टों को भूल वर्तमान को बेहतर बनायें। मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। प्रियजनों का सान्निध्य मिलेगा। देवी कृपा से सभी समस्याओं का समाधान होगा। निराशावादी विचारों का त्याग करें।            
मिथुन : किसी संबंध को लेकर पूरे परिवार के विरोध का सामना करना पड़ेगा। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। अत: व्यावहारिक बने।  आपका मन धार्मिकता से ओतप्रोत होगा।      
कर्क : महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। देवी कृपा आप बरसेगी। महत्वाकांक्षाएं जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेंगी।        
सिंह : मन सुंदर विचारों से सिंचित होगा। धार्मिक व पारंपरिक कार्यो में मन केंद्रित होगा। नये कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव। कोई सृजनात्मक कार्य पूर्ण होगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।        
कन्या : मन ढ़ेर सारे पूर्वाग्रहों से प्रभावित होगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। ईश्वरीय कृपा से मन शांत होगा। थोड़ा संयमी व धैर्यवान बने। मन पर नियंतण्रकर कर्तव्यनिष्ठ बनें।       
तुला : भविष्य संबंधी चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। दाम्पत्य जीवन में कष्ट की आशंका है। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। अविवाहितों के विवाह तय होने की संभवाना है।         
वृश्चिक : नकारात्मक विचारों को मन पर हावी न होने दें। मन को पूजा-पाठ में केंद्रित करें। नई सफलता के आसार बनेंगे। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्रों के लोग क्रियाशील होंगे। कई तनाव मन पर प्रभावी होंगे।      
धनु : कुछ नई व्यस्तताएं सामने आएंगी। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। अभिभावकों से कुछ मतभेद की आशंका है। किसी अचल सम्पत्ति क्रय हेतु प्रयत्न तीव्र          
मकर : पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। अविवाहहितों के विवाह तय होने की संभावना है। खाली समय में कुछ रचनात्मक कार्य करें। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा।
कुंभ : पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। मधुरवाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। स्वास्थ के प्रति सचेत रहें। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।
मीन : नाजुक संबंधों में छोटी-छोटी बातों को दिल से न लगावें। निकट संबंधों में पारदर्शी व कर्तव्यनिष्ठ बने। सगे-संबंधों के अनुकूल नैतिक मर्यादा का पालन करें। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment