शनिवार, 4 सितम्बर, 2021

Last Updated 04 Sep 2021 01:53:54 AM IST

जानिए आज शनिवार, 4 सितम्बर, 2021 का राशिफल


शनिवार, 4 सितम्बर, 2021

मेष : भौतिक-सुख साधन हेतु ब्यय संभव। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। शासन-सत्ता में केंद्रित लोगों के लिए लाभ के अवसर प्राप्त
होंगे।
बृषभ : उच्छृंखलता व ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। व्यावसायिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति
करेंगे।
मिथुन : भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्नक विचार लाएंगी। श्रेष्ठजनों से नजदीकियां पैदा होंगी। शिक्षा में समुचित परिणाम का लाभ मिलेगा। रोजगार में लाभ के आसार
बनेंगे।
कर्क : संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन में चिंता संभव। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभकारी अवसर मिलेंगे। भौतिक इच्छाएं उद्वेलित करेंगी। रोजगार में लाभकारी स्थिति से
प्रसन्न होंगे।
सिंह : महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहसास कराएंगी। कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। पूजा-पाठ में
पूरा दिन मन केंद्रित होगा।
कन्या : पिता के सहयोग से विषम स्थिति में राहत मिलेगी। रह-रहकर भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टप्रद होंगी। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां आर्थिक सुदृढ़ता हेतु प्रेरित करेंगी। जीवन
साथी का स्नेह मिलेगा।
तुला : भावना से उद्वेलित मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। पूर्वाग्रहवश मन में संबंधों के प्रति नकारात्मकता को न पाले। परिजनों से किसी प्रकार की
शिकायत पर खुलकर बात करें।
वृश्चिक : किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था हेतु चिंतित होंगे। अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कायरे की समयानुकूल पूर्ति में सक्षम होंगे। उच्च
महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम के लिए प्रेरित करेंगी।
धनु : भावनाओं पर नियंतण्ररख दायित्वों के प्रति सजग हों। परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी।
मकर : सामाजिक गतिविधियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति होगी। दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। नयी अभिलाषाएं आपको
उत्साहित करेंगी।
कुंभ : किसी की कटु वाणी मन को दुखित करेगी। परिजनों से भावनात्मक कष्ट संभव। किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ
मिलेगा।
मीन : नये संबंधों के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी।  स्वास्थ्य का ख्याल रखें। सामाजिक संबंधों में संतुलित  व्यवहार व वाक्यपटुता आपकी गरिमा में वृद्धि होगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment