5 से 11 सितम्बर, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 05 Sep 2021 12:03:47 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 5 से 11 सितम्बर, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल।




5 से 11 सितम्बर, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी।  किसी नये व्यवसाय के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। लाभ के अच्छे अवसर मन में प्रसन्नता लाएंगे। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल होगा और  बहुत दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: इसे सुधारें।   
वृषभ-इस सप्ताह बढ़ती हुई जिम्मेदारियां समयानुकूल पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। राजनीतिज्ञों के लिए थोड़ा उथल पुथल का समय रहेगा।   सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में अत्याधिक श्रमवश आलस्य संभव। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु मन में चिंता रहेगी। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। उच्चस्तरीय संबंधों मा लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय विशेष लाभदायक हो सकता है। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी।   
मिथुन-पूर्वाग्रह से आशंकित मन पर नियंत्रण रख अच्छे अवसरों का लाभ उठायें। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। वाणी पर संयम रखें और संबंधों में मधुरता लायें। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता का योग है। मन अच्छे व प्रगतिशील विचारों से  प्रभावित होगा। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। आवेश में किये गये कार्य से कष्ट संभव। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों का बुरा न माने।  

कर्क-कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलताओं के अवसर बनेंगे और कार्यकुशलता का जौहर बिखेरेंगे। उच्च स्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। अवयस्कतापूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण रखें क्योंकि इससे आपकी छबि कुप्रभावित हो सकती है। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियां संभव हैं। आर्थिक प्रगति के लिए मन नये नये विचारों पर केंद्रित होगा। राजनीतिक सक्रियता बढ़ेगी। नये धनागम के स्रेत बनेंगे। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनायें। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्चस्तरीय लोगों से निकटता का लाभ मिलेगा। परिजनों के स्नेह से उत्साह अनुभूति  होगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा संभव।    
सिंह-किसी नये कार्य में रुचि से उत्साह का संचार होगा। भविष्य को लेकर मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न होंगे। कुछ विशेष सफलताओं के आसार बनेंगे। मन परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। परिवार में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को अपनी क्रियाशीलता द्वारा प्रगति संभव। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों की ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।   
कन्या-नैतिकता-अनैतिकता के मध्य मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। कुछ देनदारियां परेशान कर सकती हैं। सप्ताह के अंत में आकस्मिक धनागम का योग है। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक होगा। सभी के प्रति अच्छी भावनाएं होते हुए भी स्वयं को अच्छा साबित करने में असमर्थ होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। नये-नये कार्यों पर मन केंद्रित होगा। शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। प्रतिष्ठित लोगों से निकटता बढ़ेगी।   
तुला- शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न तीव्र होगा। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। परिवार में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। राजकीय कर्मचारियों को ब्यस्तता रहेगी। रविवार एवं सोमवार को आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बढ़ेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। अपने मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।
वृश्चिक-कुछ महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित होंगे। दायित्वों की वृद्धि से मन उनकी पूर्ति हेतु चिंतित होगा। ईश्वरीय आस्था से समस्याएं हल होंगी। मन में अनैतिक विचारों को हावी न होने दें। लंबी दूरी की यात्रा का योग है। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं परेशान करेंगी। राजनीतिज्ञों को अनुकूल वातावरण का लाभ मिलेगा।  सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव हैं। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन में चिंता संभव। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार की दिशा में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे।
धनु-चिंता छोड़ सकारात्मक दिशा में परिश्रम करें। कर्जदारों से कहासुनी हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा।
रविवार एवं सोमवार को किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक होगा। भौतिक सुख-साधनो की पूर्ति में ब्यय संभव। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में मन बेचैन होगा। कुछ ब्यस्तता भरा सप्ताह कहा जाएगा। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यो से लोकप्रियता बढ़ेगी। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।
मकर-किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छबि को कुप्रभावित कर सकता है। सोमवार एवं मंगलवार को पारिवारिक वातारण में असन्तुष्टि संभव। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-व्यय में असंतुलन पैदा होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक  दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।     
कुंभ-बीती बातों को भूलना ही श्रेष्ठकर होगा। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। अवरोधित कार्यों के समाधान के आसार बनेंगे। आपकी अच्छी भावनाएं आपके मकसद में सफलता दिलाएंगी। रविवार एवं मंगलवार को एक साथ ढ़ेर सारी जिम्मेदारियों से मन बोझिल होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। अच्छी संभावनाएं मन में नयी उमंग का संचार करेंगी। शासन-सत्ता में आपकी पकड़ मजबूत होगी। मुश्किल से मुश्किल स्थिति में धैर्य अथवा संयम से काम लें। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। खराब व चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें।
मीन-मन में ढ़ेर सारी चिंताएं रहेंगी।  राजकीय कर्मचारियों के लिए ब्यस्तता का समय होगा। कुछ अप्रिय बातों से संबंधों में कटुता की आशंका है। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। बिद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा एवं उनके द्वारा किया गया परिश्रम सार्थक होगा। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व जानकारों से सलाह लें। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। महत्वपूर्ण योजनाओं को सार्थक करेंगे। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से निकटता एवं सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को व्यवहार कुशलता से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment