सोमवार, 6 सितम्बर, 2021

Last Updated 06 Sep 2021 01:51:40 AM IST

जानिए आज सोमवार, 6 सितम्बर, 2021 का राशिफल




सोमवार, 6 सितम्बर, 2021

मेष:  कुछ कठिनाईयों से मन में नकारात्मक विचार स्थान पायेंगे। पारिवारिक समस्याएं आपको थोड़ा चिन्तित कर सकती है। नई-नई युक्तियों के साथ लाभ के नए साधन सुलभ
होंगे।              
बृषभ : समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। कुछ भावनात्मक संबंधों को लेकर मन परेशान होगा। निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें।              
मिथुन : नैतिक जिम्मेदारियों में आपकी सजगता काबिले तारीफ होगी। संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। निर्थक दूसरों की आलोचना अच्छी बात नहीं। अत्यधिक कायरे की
व्यस्तता से मन परेशान होगा।         
कर्क : किसी महत्वपूर्ण कार्य में थोड़ी कठिनाई का आभास होगा। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति निकट संबंधों में आपकी अच्छी छबि बनेगी। महत्वपूर्ण कार्य की तैयारी में समुचित
व्यवस्था के लिए मन चिन्तित होगा।         
सिंह : जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिश्रम के लिए मन चिन्तित होगा। महत्वपूर्ण कायरे के प्रति आलस्य न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित प्रयत्न की
आवश्यकता है।         
कन्या : महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उच्चस्तरीय व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा। आवेश में कोई कार्य से हानि संभव। अवरोधित कायरे के हल होने के आसार बन रहे हैं। सार्थकता के लिए
मन प्रयत्नशील होगा।             
तुला : हर बात को लेकर मन को संजीदा न होने दें। किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा। जीविका में कार्यकुशलता का जौहर बिखेरेंगे। कार्य क्षेत्र में अपनें बौद्धिक
क्षमता का लाभ उठाएंगे।          
वृश्चिक :  दूसरों की प्रगति से मन में ईष्र्या एवं हीनता न पैदा होने दें। भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां स्वभाविक है। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन
केन्द्रित होगा।
धनु : किसी महत्वपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा। निकटस्थ संबंधों में किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। कुछ नई जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनाएंगी।      
मकर : अच्छी व्यवहार कुशलता से सामाजिक मान-मर्यादा में वृद्धि होगी। जीवन की कठिनाईयों के कारण मन में हीन भावना न लाएं, अपनी क्षमताओं पर भरोसा  करें। प्रियजनों के
सहयोग से समस्याएं हल होंगी।           
कुंभ: आर्थिक समृद्धि और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता से जुड़े व्यक्तियों के लिए लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यकुशलता व सुन्दर बौद्धिक क्षमता से जीविका क्षेत्र में सफलता
अर्जित करेंगे।           
मीन : पूर्वाग्रह वश मन में संबंधों के प्रति राजनीतिज्ञों की व्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी। नकारात्मकता को न पालें। किसी नए रिश्ते में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। अच्छी आशाएं आप में
क्रियाशीलता बढ़ाएंगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment