बृहस्पतिवार, 5 अगस्त, 2021 का राशिफल

Last Updated 05 Aug 2021 03:57:28 PM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 5 अगस्त, 2021 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 5 अगस्त, 2021 का राशिफल

मेष : इस कठिन समय में भी आपकी रचनात्मकता निखर कर सामने आएगी। परिजनों के सहयोग से कठिन कार्य भी आसान लगेंगे। पुराने संबंधों से लाभ संभव। कुछ नये संबंधों के प्रति निकटता बढ़ेगी।            
बृषभ : बीती बातों को भूल वर्तमान के साथ समझौता करें। परिजनों के साथ मधुर संवाद कायम करें। मन को सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।        
मिथुन : कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। मन अच्छी कल्पनाओं से प्रभावित रहेगा। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु तत्पर होंगे। घर में खुशहाली रहेगी।            
कर्क : निकट संबंधियों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा।                 
सिंह : नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी। क्रोध पर काबू रखें और आवेश में आकर कोई निर्णय न लें। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ति के आसार बनेंगे। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।  

कन्या : कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार हैं। ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे अपयश या लान्छन मिले। कुछ पूर्ववत् स्थितियो में सुधार होने के आसार बनेंगे।
तुला : कुछ नये पारिवारिक तनावों से मन अशांत रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होंगे। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी। घर में प्रसन्नतापूर्ण वातावरण रहेगा।
वृश्चिक : चुनौतियों का डट कर सामना करें, निश्चित ही सफलता मिलेगी। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। अर्थाभाव और भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर दबाव बनाएंगी।
धनु : अपने उपर नकारात्मक विचारों को हावी न होने दें। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।       
मकर : कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप पीठ पीछे दूसरों की आलोचना न करें। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा।    
कुंभ : निकट संबंधों में शंकाओं को न हावी होने दें। आपका मन किसी महिला की ओर केंद्रित हो सकता है। रोजगार में ब्यस्तता रहेगी किंतु महत्वपूर्ण घरेलू दायित्वों की पूर्ति समय से करें।
मीन : भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।  



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment